सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Incharge Kumari Selja told Left president post if wish to fight assembly elections

UK Congress: कुमारी सैलजा की कार्यकर्ताओं को दो टूक; विधानसभा चुनाव लड़ना है तो अध्यक्ष पद छोड़ दें

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बैठक में अध्यक्षों की ओर से किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर आगामी तीन महीनों का रोडमैप भी साझा किया गया।

Uttarakhand Congress Incharge Kumari Selja told Left president post if wish to fight assembly elections
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कांग्रेस जिला व महानगर अध्यक्षों को पद छोड़ना पड़ेगा। बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बैठक में जिला व महानगर अध्यक्षों को यह निर्देश दिए। इससे कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।



बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी ने पिछले छह माह में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों के संगठनात्मक गतिविधियों व आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही अध्यक्षों की ओर से किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश कर आगामी तीन महीनों का रोडमैप भी साझा किया गया। इसकी पार्टी स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी ने जिला व महानगर अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने व भाजपा की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, यदि किसी जिला व महानगर अध्यक्ष की विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा है तो वह पहले संगठन में पद छोड़ कर दें। इसके बाद ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी करें।
विज्ञापन


Uttarakhand: चुनावी मुद्दे व बूथ प्रबंधन पर कांग्रेस ने बनाई रणनीति; कुमारी सैलजा ने की बैठक

जिला व महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ एक विधानसभा चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है। उन्हें जिला व महानगर के तहत आने वाली अन्य विधानसभा में भी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। बैठक में एआईसीसी से जिला अध्यक्षों के चुनाव समिति के समन्वयक प्रभारी चिल्ला वामशी चंद्र रेड्डी, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव के अलावा 25 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।
 
अनुषांगिक संगठनों की निष्क्रियता पर जताई नाराजगी
प्रदेश प्रभारी ने पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए कुछ संगठनों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठों व विभागों की भूमिका और अधिक मजबूत होनी चाहिए। हर कार्यक्रम में फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को समान रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed