सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda Recruitment 2026: Apply for 86 Manager Posts, Registration Open Till July 6

BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत 86 पदों पर भर्ती, 1.05 लाख तक सैलरी; जानें पात्रता मानदंड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 17 Jun 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 86 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 को समाप्त होगी।
 

Bank of Baroda Recruitment 2026: Apply for 86 Manager Posts, Registration Open Till July 6
BOB Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट एनालिस्ट और C&IC रिलेशनशिप से जुड़े विभिन्न मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/10 के तहत कुल 86 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।



उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन का कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 16 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पद पर कितनी भर्ती होगी?

इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर स्तर के पदों को भरा जाएगा।

 
पद रिक्तियां
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 4
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 38
चीफ मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 1
सीनियर मैनेजर – C & IC रिलेशनशिप 36
चीफ मैनेजर – C & IC रिलेशनशिप 7
कुल 86
विज्ञापन

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा, अथवा सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए जैसी पेशेवर योग्यता होनी आवश्यक है।

आयु सीमा पद के अनुसार अलग

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

 
पद बेसिक वेतनमान
मैनेजर (MMG/S-II) 64,820 रुपये से 93,960 रुपये
सीनियर मैनेजर (MMG/S-III) 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को समूह चर्चा (यदि आवश्यक हो) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।


Bank Of Baroda Recruitment 2026 Notice PDF - BOB/HRM/REC/ADVT/2026/10

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये तथा पेमेंट गेटवे शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "Career" सेक्शन में उपलब्ध "Current Opportunity" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed