{"_id":"6a32a7d8e680819b0f04ceee","slug":"ouths-expressed-displeasure-at-being-stopped-from-entering-the-stadium-meerut-news-c-72-1-mct1009-154845-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्टेडियम में जाने से रोकने पर युवाओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्टेडियम में जाने से रोकने पर युवाओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाना चाहते थे, बिना पंजीकरण नहीं मिला प्रवेश
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के शुरू होने के बाद एथलेटिक्स में पंजीकृत खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बुधवार को स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने वाले गैर पंजीकृत युवाओं को स्टेडियम के बाहर ही रोक दिया गया। इसे लेकर युवाओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर नाराजगी जताई है।
वीडियो डालने वाले युवा निशु का कहना है कि उन्हें स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास नहीं करने दिया जा रहा है जबकि भविष्य में कई प्रतियोगिताएं हैं। उनके साथ में और भी कई युवा अभ्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास की मांग की। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत एथलीट ही यहां अभ्यास कर सकते हैं। बिना पंजीकरण के यहां प्रवेश नहीं होता है। वर्तमान में 300 से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। युवाओं को पंजीकरण कराने के लिए ट्रायल देने के लिए कहा गया है। यदि वह ट्रायल में फिट बैठते हैं तो उनका कार्ड बनने के बाद उन्हें भी अभ्यास करने दिया जाएगा। बिना पंजीकरण के एथलीट यहां अभ्यास नहीं कर सकते।
बॉक्स
अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को हो रही परेशानी
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने नए सिंथेटिक ट्रैक को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक पर भीड़ बढ रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को 1600 मीटर रेस की तैयारी करनी है, उन्हें इसके लिए सिंथेटिक ट्रैक की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह युवा बिना किसी अनुमति के स्टेडियम में घुसकर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशान कर रहे हैं। खिलाड़ी को चोट लगने के डर से अभ्यास रोकना पड़ रहा है। इस संबंध में खेल विभाग और जिला प्रशासन को कुछ सख्त नियम व कार्यवाही करने की आवश्यकता है। संवाद