सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jamun Cart Video Goes Viral, Probe Demanded After 'Jamun Jihad' Remark

UP: मेरठ में थूक लगाकर जामुन बेचे, विक्रेता का वीडियो वायरल, हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ कॉलेज के पास जामुन के ठेले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन ने जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है।

Meerut: Jamun Cart Video Goes Viral, Probe Demanded After 'Jamun Jihad' Remark
मुंह से लगाकर ठेले पर रखे जामुन
विज्ञापन

विस्तार

शहर के मेरठ कॉलेज के पास एक जामुन विक्रेता से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक जामुन को मुंह से जूठा ने के बाद दोबारा ठेले पर रखता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि यह कमिश्नरी क्षेत्र है जहां अधिकारियों की भी आवाजाही रहती है। वहीं कॉलेज में आने जाने वालें छात्र छात्राएं भी यहां से अक्सर फल खरीदते हैं।


 

संगठन ने उठाई जांच की मांग
अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'थूक जिहाद' के बाद 'जामुन जिहाद' की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं जनभावनाओं को प्रभावित करती हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की ओर से मांग की गई है कि ऐसे सभी मामलों की जांच हो, जिनमें खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान स्वच्छता और उपभोक्ता सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें सामने आती हैं।

विज्ञापन

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
सचिन सिरोही ने मेरठ पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि खाद्य पदार्थों की बिक्री में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य और विश्वास पर कोई असर न पड़े।

वीडियो की सत्यता की पुष्टि बाकी
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed