Aligarh News: पुलिस ने 46 लाख से अधिक कीमत के 242 खोए मोबाइल फोन किए बरामद, स्वामियों को लौटाए, खिले चेहरे
एसएसपी ने आमजन को सीईआईआर पोर्टल के बारे में बताया। यह पोर्टल गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने में मदद करता है। इससे खोए हुए मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल के दौर में मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि इंसान की आधी जान बन चुका है। ऐसे में अगर किसी का कीमती फोन खो जाए, तो मानो उसकी दुनिया ही थम जाती है। लेकिन अलीगढ़ के 242 लोगों के लिए आज का दिन किसी दीवाली या ईद से कम नहीं रहा, जब उनके खोए हुए मोबाइल अचानक उनके हाथों में वापस आ गए।
अलीगढ़ पुलिस की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की टीम ने मिलकर एक बड़ा कमाल कर दिखाया है। पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए 46,30,679 (करीब 46 लाख रुपये) की कीमत के 242 स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।
एस एस पी ऑफिस में बंटी खुशियां, लोगों ने कहा- थैंक यू अलीगढ़ पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद अपने हाथों से जब इन मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किया, तो माहौल देखने लायक था। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनका गिरा हुआ फोन कभी वापस भी मिल सकता है। कइयों की आंखें नम थीं तो कोई पुलिस टीम के साथ सेल्फी ले रहा था। जनता ने खुले दिल से अलीगढ़ पुलिस का आभार जताया।
ऑपरेशन मोबाइल के पीछे की कहानी
इस कामयाबी के पीछे पुलिस की सोची-समझी रणनीति और कड़ी मेहनत थी। एसएसपी ने सी ई आई आर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का कड़ा संज्ञान लिया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में इस मुहिम को चलाया गया। सर्विलांस सेल के प्रभारी और उनकी टीम ने विभिन्न थानों की पुलिस के साथ मिलकर दिन-रात एक किया और खोए हुए 242 मल्टीमीडिया फोन्स को ट्रैक कर बरामद किया।
बड़े काम की चीज है सी ई आई आर पोर्टल
इस मौके पर एसएसपी ने आम जनता को एक बेहद जरूरी और काम की जानकारी भी दी। उन्होंने सी ई आई आर यानि सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आपका मोबाइल कभी गुम या चोरी हो जाता है, तो घबराएं नहीं। तुरंत सी ई आई आर पोर्टल पर जाकर उसे ब्लॉक कराएं। इससे आपके फोन का कोई भी गलत इस्तेमाल (दुरुपयोग) नहीं कर पाएगा। सतर्क रहें और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें।