सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Recognition of 14 schools in Aligarh district cancelled

UP Board: बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ जिले के 14 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 18 Jun 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड से संबद्ध जिन विद्यालयों में लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं। ऐसे ही अलीगढ़ जिले के 14 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट, ताकि वहां प्रवेश आदि प्रक्रिया में न फंस सकें।

Recognition of 14 schools in Aligarh district cancelled
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलीगढ़ जिले के 14 स्ववित्तपोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी है। परिषद ने यह कार्रवाई शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य न होने और छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं में शामिल न होने के आधार पर की है।



परिषद की जांच में सामने आया कि संबंधित विद्यालयों में लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं। जिन विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई हैं, उनमें बीपी गुप्ता हाईस्कूल अतरौली, एसएचपी सिंह इंटर कॉलेज गभाना, श्री एसपीएसएच सेकेंडरी स्कूल रामनगर, सरस्वती महादेवी हाईस्कूल ज्ञानपुर भोजपुर, श्री फूल सिंह हाईस्कूल बीजलपुर मादनपुर, एसकेजी हाईस्कूल शाहपुर थतोई इगलास शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बीएन हाईस्कूल जट्टारी, श्री परमानंद सिंह हाईस्कूल आनंदपुर, एसएमएस हाईस्कूल हुसैनपुर डांडो, विश्वकर्मा इंटर कॉलेज टप्पल, श्री एसआर मेमोरियल हाईस्कूल सांकरा, एसएमटी जेडीआरएस हाईस्कूल खड़ौआ, डीकेएस मेमोरियल हाईस्कूल अतरौली, श्री जयराम सिंह हाईस्कूल नगला हंस बोनाई भी शामिल हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed