{"_id":"69d49a275969c161630a6528","slug":"durg-fire-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4135606-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durg Fire: भिलाई स्टील प्लांट में आग का तांडव, पूरे टरबाइन हॉल में धुआं ही धुआं; हादसे में सात मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Fire: भिलाई स्टील प्लांट में आग का तांडव, पूरे टरबाइन हॉल में धुआं ही धुआं; हादसे में सात मजदूर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 11:27 AM IST
एशिया के सबसे बड़े प्लांट में फिर एक बार आग लगने की घटना सामने आई है। भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 में भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने प्लांट के उच्चाधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सात श्रमिक घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब दस बजे लगी थी।
सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के मुताबिक, टरबाइन में ब्लास्ट के बाद आग फैलती गई। शुरुआती जानकारी में इसकी चपेट में कुछ कर्मचारी भी आए। कुछ कर्मचारी तो पीछे के रास्ते से किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। घायलों कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया है। आग लगने से पीबीएस-2 बिछाई गई केबल वायर जलकर खाक हो गया।
घायल श्रमिकों का पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है। जांच में आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। अधिकारी घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।