सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Two students commit suicide by hanging female student was in the 11th grade while Omesh was a BCA student in D

दुर्ग: दो छात्रों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 11वीं में पढ़ती थी छात्रा, वहीं बीसीए का छात्र था ओमेश

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।दोनों मामला अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना है। जिसमें स्कूली छात्रा और कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
 

Two students commit suicide by hanging female student was in the 11th grade while Omesh was a BCA student in D
दो छात्राओं ने की आत्महत्या।
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।दोनों मामला अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना है। जिसमें स्कूली छात्रा और कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Trending Videos


पहली घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह गांव की है जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड किया है। वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के आर्य नगर कोहका की है जहां रूंगटा कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में अब तक खुदकुशी की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजकर विवेचना में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी भिलाई के अकलोरडीह इलाके में रहने वाली 17 साल की वीणा ठाकुर ने शनिवार सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। वीणा शासकीय स्कूल जरवाय में 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वीणा की मां का निधन 2011 में ही हो गया था।जिसके बाद से उसके मामा ने उसे अपने पास रखा था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे मृतक वीणा न पढ़ाई करने जा रही हूं कहकर ऊपर वाले कमरे में गई थी। सुबह करीब 6 बजे जब उसकी मामी ने उसे पानी भरने के लिए बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला गया तो परिवार वालों ने पड़ोसियों और स्थानीय पार्षद की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वीणा का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट है।पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड भी बरामद किया है। छात्रा ने सुसाइड नोट में वीणा ने लिखा है कि सॉरी मम्मी-पापा, मामा-मामी, अब मैं कभी आप लोगों को परेशान नहीं करूंगी। वीणा कल अपने पिता और दूसरी मां से मिलने गई थी। वहां से लौटने के बाद वह सामान्य थी।लेकिन सुबह उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

वहीं दूसरा मामला कोहका के आर्यनगर से सामने आया है। यहां रहने वाले 19 साल के ओमेश साहू ने अपने घर में फांसी लगा ली। ओमेश रूंगटा कॉलेज में बीसीए सेकंड ईयर का छात्र था। ओमेश के पिता ऑटो चलाते हैं।और रोजाना की तरह सुबह काम पर निकल गए थे। घर वालों के मुताबिक रात 11 बजे तक सब ठीक था। सुबह करीब 10 बजे तक जब ओमेश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला ।तो परिजनों को चिंता हुई। धक्का देकर जब दरवाजा खोला गया तो ओमेश पंखे से लटका हुआ मिला। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सुपेला अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। छात्रा के सुसाइड नोट और छात्र के मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है ।

दो छात्राओं ने की आत्महत्या।

दो छात्राओं ने की आत्महत्या।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed