Live
Assembly Election 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन; असम, केरल और पुदुचेरी में कल मतदान
{"_id":"69d5bf018b407421a508ef90","slug":"assembly-election-2026-assam-kerala-puducherry-tamil-nadu-west-bengal-election-news-of-8-april-updates-2026-04-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन; असम, केरल और पुदुचेरी में कल मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Assembly Election Updates: देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में कल यानी गुरुवार को एक चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:56 AM, 08-Apr-2026
नामांकन के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं, धन्यवाद, सम्मान, सलाम, जय जिनेंद्र और सत श्री अकाल का संदेश देती हूं। आज नामांकन दाखिल करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ मैं हर केंद्र और हर क्षेत्र के लिए काम करूंगी। हम सरकार बनाएंगे।”VIDEO | West Bengal Assembly Polls: After filing nomination from Bhabanipur constituency, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, “I extend my greetings, my thanks, my respects, my salaam, my Jai Jinendra and Sat Shri Akaal to everyone. Today, as I filed my nomination, I want… pic.twitter.com/WFnMCnwO0N
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
11:39 AM, 08-Apr-2026
ममता बनर्जी थोड़ी देर में भरेंगी नामांकन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं।#WATCH | TMC chairperson & West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at Survey Building to file nomination from Bhabanipur assembly constituency pic.twitter.com/sN0bVnjLku
— ANI (@ANI) April 8, 2026
08:03 AM, 08-Apr-2026
पुदुचेरी- मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की पहल
पुदुचेरी में मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की ओर से गांधी प्रतिमा के सामने स्तंभ स्थापित किया गया है। चुनाव आयोग ने व्यापक अभियान चलाकर लोगों को मतदान प्रक्रिया व ईवीएम के उपयोग के बारे में जागरूक किया।
08:03 AM, 08-Apr-2026
असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देंगे- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प. बंगाल में बदलाव जरूर होगा और जब राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी, तो सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा। पथारकंडी में एक चुनावी रैली में शाह ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी में घुसपैठियों को पनाह दी, जिससे वे श्रीभूमि, सिलचर और कछार जिलों में हावी हो गए। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध इसलिए करती है क्योंकि वह जानती है कि यह कानून यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य में कोई भी घुसपैठिया न रहे। शाह ने कहा, बांग्लादेश से सताए हुए हिंदू इस कानून के दायरे में आते हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है, पर मुस्लिम घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाती है। उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, राहुल बाबा सुन लें, हम असम को घुसपैठियों का इलाका नहीं बनने देंगे।08:03 AM, 08-Apr-2026
पीएम मोदी पर हमलावर सीएम एमके स्टालिन
तमिलनाडु के कडलूर में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं मेट्रो रेल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं। स्टालिन ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान दिखाता है कि प्रधानमंत्री महिलाओं की तरक्की को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना बंद हो सकती है।मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की इस योजना को “आर्थिक क्रांति” बताया और कहा कि इससे महिलाओं को बड़ी मदद मिली है और उनकी जिंदगी आसान हुई है। इसके साथ ही स्टालिन ने एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी ने राज्य के अधिकार बीजेपी के सामने “सरेंडर” कर दिए हैं और उनकी पार्टी अब “अमित शाह की डीएमके” बन गई है। स्टालिन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर तमिलनाडु को तेजी से आगे बढ़ाना है, तो “द्रविड़ मॉडल 2.0” सरकार को फिर से सत्ता में लाना जरूरी है।
07:55 AM, 08-Apr-2026