सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Nightclub Case Court Grants Bail to Saurabh and Gaurav Luthra in Forgery Case

Goa Nightclub Case: लूथरा बंधुओं को मिली राहत, जाली दस्तावेज मामले में कोर्ट ने दी जमानत; रिहाई का रास्ता साफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Shivam Garg Updated Wed, 08 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

गोवा कोर्ट ने जाली दस्तावेज मामले में आग से तबाह ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लुथरा को जमानत दी।

Goa Nightclub Case Court Grants Bail to Saurabh and Gaurav Luthra in Forgery Case
रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

गोवा की एक स्थानीय अदालत ने आग से तबाह हुए लोकप्रिय नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक सौरभ और गौरव लुथरा को जाली दस्तावेज मामले में जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद दोनों भाइयों के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

Trending Videos


अदालत ने दोनों मालिकों को जमानत मिलने के बाद कहा कि उन्हें जांच में सहयोग करना होगा और किसी भी तरह की बाधा नहीं डालनी चाहिए। कोर्ट ने यह निर्णय उनकी पेशी और मामले की परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए सुनाया। सौरभ और गौरव लुथरा के नाइटक्लब में हाल ही में लगी आग ने शहर में हड़कंप मचा दिया था। आग में कई संपत्तियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की क्षति हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में दोनों मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के इस फैसले के बाद नाइटक्लब मालिकों और उनके वकीलों ने राहत की सांस ली है। लुथरा भाइयों की ओर से पेश अधिवक्ता पराग राव ने बताया कि मापुसा की न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने फर्जीवाड़े के मामले में नियमित जमानत मंजूर की है। अदालत ने निर्देश दिया है कि दोनों आरोपी अगले पांच दिनों तक मापुसा पुलिस स्टेशन में हाजिरी देंगे।

हालांकि, जांच अभी जारी है और भविष्य में अदालत की ओर से आगे की सुनवाई हो सकती है। गोवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमानत मिलने के बावजूद जांच पूरी गंभीरता से जारी रहेगी और किसी भी कानूनी प्रक्रिया को टाला नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों को पिछले साल दिसंबर में हुए भीषण अग्निकांड से जुड़े मामले में जमानत मिल चुकी थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

गोवा अग्निकांड पर एक नजर
बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में अचानक आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 पर्यटक और कर्मचारियों की मौत हुई। इस वारदात के बाद क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। घटना के बाद राज्य सरकार और प्रशासन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल गोवा बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

अग्निकांड मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी
बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी आग के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें नाइटक्लब के संचालक गौरव और सौरभ लूथरा भी शामिल हैं, जो थाईलैंड भाग जाने के बाद 17 दिसंबर को वापस लाए गए थे।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed