{"_id":"69d60db8775b3c439c024542","slug":"politics-over-bahujan-samaj-s-share-bjp-counters-rahul-s-allegations-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज की हिस्सेदारी पर सियासत: राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, इतिहास का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बहुजन समाज की हिस्सेदारी पर सियासत: राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, इतिहास का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Riya Dubey
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
सार्वजनिक ठेकों में हिस्सेदारी को लेकर विवाद बढ़ गया है।भाजपा ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए मल्लिकार्जुन खरगे के उदाहरण से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
सार्वजनिक क्षेत्र के ठेकों में हिस्सेदारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे दलित विरोधी करार दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया कि बड़े सरकारी ठेकों में बहुजन उद्यमियों को सिस्टमेटिक तरीके से बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि पिछले साल दिए गए 16,500 करोड़ रुपये के सार्वजनिक कार्यों के ठेकों में दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय से जुड़े कारोबारों को कितना हिस्सा मिला।
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी के नामांकन के दौरान खरगे के साथ किया गया व्यवहार भी पार्टी की कार्यशैली को दिखाता है। केसवन ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. बीआर आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।
वहीं, बिहार के मंत्री दीलीप जयसवाल ने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से पूछना चाहिए कि पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार क्यों नहीं दिए गए।
Trending Videos
कांग्रेस की लंबे समय से रही है दलित विरोधी मानसिक्ता
राहुल गांधी के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा कि कांग्रेस की लंबे समय से दलित विरोधी मानसिकता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, कांग्रेस नेतृत्व ने दलित समुदाय की गरिमा का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे का क्यों किया जिक्र?
केसवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार उन्होंने खुद यह कहा है कि अंतिम निर्णय उनके हाथ में नहीं, बल्कि पार्टी के हाईकमान के पास होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अध्यक्ष का पद केवल औपचारिक बनकर रह गया है।उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी के नामांकन के दौरान खरगे के साथ किया गया व्यवहार भी पार्टी की कार्यशैली को दिखाता है। केसवन ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. बीआर आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।
वहीं, बिहार के मंत्री दीलीप जयसवाल ने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी से पूछना चाहिए कि पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार क्यों नहीं दिए गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन