सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge Remarks on Gujaratis and the RSS BJP Protests Demonstrations Outside Congress Headquarters

मल्लिकार्जुन खरगे की गुजरातियों और आरएसएस पर टिप्पणी: भाजपा का विरोध, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 08 Apr 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरएसएस, भाजपा और गुजरातियों पर विवादित बयानों को लेकर भाजपा ने विरोध जताया। हेट स्पीच के आरोप लगे, शिकायत दर्ज हुई, और देशभर में प्रदर्शन हुए, जबकि नेताओं ने बयान की कड़ी आलोचना की भी।

Mallikarjun Kharge Remarks on Gujaratis and the RSS BJP Protests Demonstrations Outside Congress Headquarters
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरएसएस और भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दिया। इस बयान के बाद भाजपा ने आपत्ति जताई है। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने हेट स्पीच (नफ़रत फैलाने वाले भाषण) बताया। उन्होंने कहा हेट स्पीच का कानून "नकली गांधी परिवार और उनके गुलामों" पर लागू नहीं होता? इससे पहले भी केरल चुनाव प्रचार के दौरान भी खरगे के गुजरातियों के लिए विवादित टिप्पणी की थी। इन दोनों टिप्पणियों को लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

Trending Videos

खड़गे का बयान

सोमवार को असम के श्रीभूमि जिले में एक चुनावी रैली के दौरान, खड़गे ने कुरान का हवाला देते हुए कहा था कि अगर किसी के सामने से कोई जहरीला सांप गुजर रहा हो, भले ही वह उस समय नमाज पढ़ रहा हो, तो उसे नमाज छोड़कर उस जहरीले सांप को मार देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 5 अप्रैल को केरल में चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने अपने भाषण में गुजरात के लोगों को अनपढ़ और बेवकुफ कहा था। खरगे ने अपने भाषण के दौरान कहा, केरल के लोगों को गुमराह मत करो। वे बहुत होशियार और पढ़े-लिखे हैं। मोदीजी, विजयन, आप दोनों गुजरात या दूसरी जगहों के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।

मीडिया से बात करते हुए, अशोक ने सवाल किया, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, क्या हिंदुओं के खिलाफ भड़काने वाले भाषणों के लिए हेट स्पीच कानून से छूट दी गई है? या फिर हेट स्पीच कानून नकली गांधी परिवार और उनके गुलामों पर लागू नहीं होता?

भाजपा कर रही प्रदर्शन 

भाजपा युवा मोर्चा आज बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कर्नाटक सरकार की नीतियों और खड़गे के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा। बताया गया कि इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक धीरज मुनिराज करेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव संदीप रवि और युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

गुजरात के लोगों ने भी आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात और उसके लोगों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शिकायत

मंगलवार को भाजपा की कर्नाटक इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक एम.ए. सलीम के पास मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने असम में चुनावी प्रचार के दौरान एक भड़काऊ भाषण दिया था। उसके साथ ही उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 

नई दिल्ली में भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन 

गुजरात के लोगों ने भी आज कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात और उसके लोगों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध किया।

भाजपा सांसद धवल पटेल ने की आलोचना

भाजपा सांसद धवल पटेल ने खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया खड़गे ने अपने केरल चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि गुजरात के छह करोड़ लोग अनपढ़ हैं। इससे गुजरातियों में भारी गुस्सा है, और इसीलिए हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी टिप्पणियाँ की गई हैं। इससे पहले राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने भी ऐसी ही टिप्पणियाँ की हैं।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed