सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raid Kolkata Merlin Projects money laundering case Sushil Mohta Saket Mohta real estate scam land fraud

बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: इस कंपनी के सात ठिकानों पर एक साथ मारा छापा, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

एएनआई, कोलकाता Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Wed, 08 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता में ईडी ने मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी के प्रमोटरों पर फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने और निवेशकों से ठगी करने का आरोप है। जांच में सरकारी जमीन तक के इस्तेमाल की बात सामने आई है। फिलहाल ईडी मामले की पूरी जांच कर रही है।

ED raid Kolkata Merlin Projects money laundering case Sushil Mohta Saket Mohta real estate scam land fraud
बंगाल में ईडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी मर्लिन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी को शक है कि जमीन हड़पने और निवेशकों से धोखाधड़ी का बड़ा खेल सामने आ सकता है।

Trending Videos


ईडी के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर सुशील मोहता और साकेत मोहता समेत अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीनों पर कब्जा किया। आरोप है कि इन लोगों ने नकली कागज बनाकर जमीन की मालिकाना हक की झूठी कहानी तैयार की। इसके बाद इन जमीनों पर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए और खुद को असली मालिक बताकर लोगों से भारी निवेश कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



क्या है जमीन घोटाले का पूरा मामला?
जांच में सामने आया है कि जिन जमीनों पर प्रोजेक्ट बनाए गए, उनमें कुछ सरकारी जमीन भी शामिल है। आरोपियों ने फर्जी कागजों के दम पर इन जमीनों को अपने नाम दिखाया और फिर व्यावसायिक प्रोजेक्ट खड़े कर दिए। इससे सरकार और आम लोगों दोनों को नुकसान हुआ है।

निवेशकों को कैसे बनाया गया शिकार?
ईडी का कहना है कि कंपनी ने खुद को वैध मालिक दिखाकर लोगों का भरोसा जीता। इसके बाद लोगों को बड़े रिटर्न का लालच देकर मोटी रकम निवेश करवाई गई। अब जांच एजेंसी इस पूरे पैसों के लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल को खंगाल रही है।




अन्य वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed