सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Day before polling in Assam, Congress Udalguri candidate says he quit party

असम चुनाव: मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका, उदलगुड़ी सीट से उम्मीदवार ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी (असम)। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 08 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले उदलगुड़ी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने पार्टी छोड़ने और अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का एलान किया है। इस्तीफे पर दैमरी और कांग्रेस ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

Day before polling in Assam, Congress Udalguri candidate says he quit party
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस को झटका लगा है। उदलगुड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने बुधवार को पार्टी छोड़ने और अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अभी तक पार्टी को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। 
Trending Videos


चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई' से कहा, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दैमरी का नाम रहेगा। नामांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी है। इसलिए, लोग उन्हें अभी भी वोट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस प्रवक्ता वेदब्रत बोरा ने कहा, दैमरी ने मीडिया के सामने इस्तीफे की घोषणा की है। लेकिन उन्होंने पार्टी को अभी तक इस्तीफा नहीं सौंपा है।

दैमरी ने अपने इस्तीफे को लेकर क्या कहा?
इससे पहले दोपहर में दैमरी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। कांग्रेस में रहने का कोई फायदा नहीं है। इसने मेरे साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस केवल मिया समुदाय के लिए काम करती है। लेकिन मेरे जैसे अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए कुछ नहीं करती। 

उन्होंने कहा, टिकट देने के बाद पार्टी ने प्रचार में कोई मदद नहीं की। उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व को फोन किया। लेकिन किसी ने बात तक नहीं की। दैमरी ने कहा, इस वजह से वह आहत हैं और लंबे समय तक इंतजार करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। जब उनसे पूछा गया कि मतदान से ठीक पहले इस्तीफा क्यों दिया, तो दैमरी ने कहा कि उन्होंने पार्टी को नहीं, बल्कि पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है। 

ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा- पिछले दरवाजे से प्रशासन पर कब्जा

राज्य में कल मतदान, चार मई को नतीजे होंगे घोषित
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अब नाम वापस नहीं लिया जा सकता, क्योंकि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतदान कराने के लिए टीमें अपने केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए कल यानी नौ अप्रैल को मतदान होगा। नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे। उदलगुड़ी सीट पर चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सुरेन दैमरी के अलावा अन्य दलों के उम्मीदवार भी शामिल हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed