सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nanded witnesses spate of murders; Sena MLC flags proliferation of illegal pistols

नांदेड़ में हत्याओं से खौफ का माहौल: शिवसेना MLC ने जताई चिंता, कहा- जांच करने पर मिल जाएंगी 200 अवैध पिस्तौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 08 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना पार्षद हेमंत पाटिल ने नांदेड़ में लगातार बढ़ रहे हत्या के मामलों को लेकर चिंता जताई और दावा किया कि इलाके में अवैध हथियारों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि जांच करने पर 1500-200 अवैध पिस्तौल मिल जाएंगी। उन्होंने नांदेड़ में पुलिस आयुक्तालय बनाने की भी मांग की। पढ़िए रिपोर्ट-

Nanded witnesses spate of murders; Sena MLC flags proliferation of illegal pistols
शिवसेना एमएलसी हेमंत पाटिल - फोटो : फेसबुक/हेमंत पाटिल
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में हाल के दिनों में हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसको लेकर शिवसेना के विधान पार्षद (एमएलसी) हेमंत पाटिल ने बुधवार को चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि इलाके में कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है। अवैध हथियारों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 
Trending Videos


उन्होंने कहा कि शहर में जबरन वसूली भी काफी बढ़ गई है। लोगों से डराकर पैसे लिए जा रहे हैं। आम लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पाटिल ने कहा, अगर ठीक से जांच की जाए तो नांदेड़ में 1500 से 2000 तक अवैध पिस्तौल मिल सकती हैं। यह लोगों को कानून का कोई डर नहीं है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में क्या घटनाएं हुईं?
शिवसेना एमएलसी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब सोमवार को शिवसेना के एक 35 साल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा, दो गिरोहों के बीच झगड़े में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, वजीराबाद थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में कर्ज आंकड़ों पर विवाद: विपक्ष ने सरकार को घेरा, राज्यपाल को लिखा पत्र; दखल की मांग की

'पड़ोसी राज्यों में आसानी से भाग जाते हैं आरोपी'
पाटिल ने कहा, नांदेड़ तेलंगाना और कर्नाटक की सीमा के पास है। अपराध करने के बाद आरोपी आसानी से इन राज्यों में भाग जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा, पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उनसे जबरन पैसे लिए जाते हैं। उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन छीन लिए जाते हैं। उनके साथ मारपीट की जाती है। 

नांदेड़ में पुलिस आयुक्तालय बनाने की मांग
उन्होंने मांग की कि नांदेड़ में जल्द से जल्द पुलिस आयुक्तालय बनाया जाए, ताकि कानून व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। पाटिल ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में व्यापारियों से सैकड़ों करोड़ रुपये वसूले गए हैं। डर के कारण कई व्यापारी शहर छोड़कर जा चुके हैं। शिवेसना नेता ने कहा, सभी नेताओं को सख्त कदम उठाने चाहिए। किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं देना चाहिए, चाहे उसका राजनीतिक संबंध कुछ भी हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed