सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates Of 8 April: News in Hindi; North East West South, India News, Hindi News, Updates

Updates: मणिपुर सरकार की जनता से अपील- अफवाहों पर भरोसा न करें; विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज जाएंगे अमेरिका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 08 Apr 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
News Updates Of 8 April: News in Hindi; North East West South, India News, Hindi News, Updates
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस खबर को पूरी तरह झूठा बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सुरक्षा बलों ने कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों को मार दिया। सरकार ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और लोग बिना जांचे-परखे अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें, क्योंकि गलत खबरें माहौल को खराब कर सकती हैं। सरकार ने यह भी कहा कि ऐसे समय में शांति बनाए रखना और सही जानकारी पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कोई घटना नहीं हुई। सोशल मीडिया पर दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही थी, जिसे पुलिस ने पूरी तरह गलत बताया। सरकार ने चेतावनी दी कि झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ऐसी हरकत अपराध है।
Trending Videos

 

बंगलूरू एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है। अधिकारियों को पहले से सूचना मिली थी, जिसके बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर नजर रखी गई। जांच के दौरान 3.356 किलो शुद्ध सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह सोना पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया गया था, जिससे पकड़ में आना मुश्किल हो। जांच में सामने आया कि तस्कर विदेश से आने वाले यात्रियों का इस्तेमाल करते थे और एयरपोर्ट के अंदर ही गुप्त तरीके से सोना एक-दूसरे को सौंपते थे। इसके लिए खास पासकोड और गुप्त स्थानों का इस्तेमाल किया जाता था, जैसे वॉशरूम और स्मोकिंग एरिया। इस मामले में एयरपोर्ट के अंदर के कुछ लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है। अधिकारी अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए आज अमेरिका जाएंगे मिस्री
विदेश सचिव विक्रम मिस्री बुधवार से वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जहां वह द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों पक्ष अनिश्चितता और तनाव के दौर के बाद संबंधों को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं।

ओडिशा में आदिवासियों और पुलिस के बीच झड़प, 70 घायल
ओडिशा के रायगड़ा जिले में एक सड़क बनाने को लेकर आदिवासियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी में 58 पुलिसकर्मियों समेत 70 लोग घायल हो गए। 10 पुलिसकर्मियों के सिर में चोट आई है, उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शागाबारी गांव के पास से सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क निर्माण किया जा रहा था, जिसके विरोध में मंगलवार को स्थानीय आदिवासियों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच, जब पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य रोकने के प्रयास में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर तलवार, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। एडीजी संजय कुमार ने बताया कि घटना में घायल हुए 40 पुलिसकर्मियों में से 10 को सिर में चोटें आई हैं। उन्हें रायगड़ा स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किस लिए हो रहा विरोध
ओडिशा सरकार ने सिजिमाली बॉक्साइट खदान को एक निजी कंपनी को आवंटित किया है। तब से स्थानीय लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन कंपनी को खदान तक सड़क बनाने में मदद भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed