सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates of 8 April: Maharashtra News; Mumbai, Thane, Pune, Politics, Crime, Pod Taxi

Maharashtra: मुंबई में चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी; पुणे में महिला ने 11 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Wed, 08 Apr 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates of 8 April: Maharashtra News; Mumbai, Thane, Pune, Politics, Crime, Pod Taxi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत की पहली पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पॉड टैक्सी परियोजना का शिलान्यास किया। पॉड टैक्सी एक स्वचालित तीव्र पारगमन प्रणाली है, जिसे मुंबई में कुर्ला से बांद्रा के बीच बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से होकर गुजरेगी ताकि व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहे बीकेसी के दोनों छोर पर दैनिक यात्रियों का आवागमन सुचारू हो सके।
Trending Videos

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) कुर्ला और बांद्रा पूर्व के बीच पॉड टैक्सी परियोजना को क्रियान्वित कर रहा है। एमएमआरडीए के अधिकारियों ने बताया कि 8.85 किमी लंबी स्वचालित तीव्र पारगमन प्रणाली (एआरटीएस) के कई चरणों में विकसित की जाएगी। पॉड टैक्सी से यातायात जाम की समस्या कम होगी और पर्यावरण-अनुकूल आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 2031 तक पॉड टैक्सी से रोजाना 1.09 लाख से अधिक यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने चेंबूर स्थित डायमंड गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मंडाले से चेंबूर के बीच मुंबई मेट्रो लाइन 2बी के पहले चरण के मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे- महिला ने 11 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट
पुणे से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने 22 साल की एक महिला को अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना पुणे जिले के रंजनगांव एमआईडीसी इलाके की है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात 8 मार्च को हुई थी, लेकिन महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। महिला के पति ने पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर घर से चली गई है। पुलिस ने उसे 5 अप्रैल को जांबुत गांव में ढूंढ निकाला।

शुरुआत में महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चा गिरने से मर गया था। उसने डर के कारण बच्चे के शव को एक बैग में भरकर खेत के कुएं में फेंक दिया। इसी बयान के आधार पर पहले हादसे का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस को महिला की बातों में शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बच्चे के रोने से परेशान रहती थी और अपने पति को छोड़कर किसी और से शादी करना चाहती थी। उसे लग रहा था कि बच्चा उसके रास्ते में बाधा है।

इसी वजह से उसने गुस्से में आकर बच्चे का सिर पत्थर पर मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कुएं से बच्चे का सड़ा हुआ शव बरामद किया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

पालघर में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के आरोप में रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक रियल एस्टेट एजेंट को गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर किसी और की जमीन हड़पने और उसे अवैध तरीके से बेचने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया, आरोपी का नाम सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रंधा है और उसकी उम्र 48 साल है। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र ने राजावली गांव में एक व्यक्ति की करीब 5.25 एकड़ (210 गुंठा) जमीन पर कब्जा कर लिया था। यह मामला साल 2020 से 2025 के बीच का है। उसने जमीन के असली मालिक को पूरे पैसे नहीं दिए और सौदा पूरा किए बिना ही जमीन एक बिल्डर को बेच दी।

इतना ही नहीं, उस जमीन पर अवैध चाल (chawl) बना दी गई। सुरेंद्र ने वहां बने कमरों को भी बेच दिया। इस तरह उसने जमीन मालिक और खरीदारों, दोनों के साथ धोखाधड़ी की। जब मालिक ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपी ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। वालीव पुलिस स्टेशन में 2 अप्रैल को सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज हुआ। उस पर धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला बना है। कोर्ट ने उसे 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मुंबई में मेट्रो लाइन 9 और 2B शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई में बुधवार सुबह से मेट्रो लाइन 9 और 2बी के पहले चरण की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को इन नए रूटों का उद्घाटन किया था। इन दो नई लाइनों के साथ अब मुंबई में कुल 6 मेट्रो कॉरिडोर चालू हो गए हैं। मेट्रो लाइन 9 का पहला चरण 5.6 किलोमीटर लंबा है। इसमें दहिसर ईस्ट, पांडुरंगवाड़ी, मीरागांव और काशीगांव नाम के चार स्टेशन हैं। यह लाइन मुंबई को ठाणे के मीरा-भयंदर इलाके से सीधे जोड़ती है। इससे यात्रा का समय एक से दो घंटे से घटकर सिर्फ 30 मिनट रह जाएगा। इस प्रोजेक्ट को बनाने में 6,607 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मेट्रो लाइन 2बी का पहला चरण 5.53 किलोमीटर लंबा है। इसमें डायमंड गार्डन, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, देवनार, मानखुर्द और महाराष्ट्र नगर-मंडले जैसे पांच स्टेशन शामिल हैं। यह हार्बर लाइन क्षेत्र को जोड़ने वाली पहली मेट्रो सेवा है।

क्या रहेगा समय?
लाइन 2ए अब अंधेरी वेस्ट से दहिसर ईस्ट के बीच चलेगी। इसकी सेवा सुबह 5:50 से रात 11 बजे तक रहेगी। हर 6 मिनट में ट्रेन मिलेगी।
लाइन 7 और 9 को आपस में जोड़ दिया गया है। अब गुंदवली से काशीगांव तक मेट्रो चलेगी। इसमें हर 6 मिनट से कम समय में ट्रेन उपलब्ध होगी और दिनभर में 276 फेरे लगेंगे।
लाइन 2बी की सेवा सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक रहेगी। यहां हर साढ़े नौ मिनट में ट्रेन मिलेगी और रोजाना 209 फेरे होंगे।
दहिसर स्टेशन पर यात्रियों के लिए खास सुविधा दी गई है। यहां यात्री बिना टिकट वाले हिस्से से बाहर निकले लाइन 2ए और लाइन 7 के बीच ट्रेन बदल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed