सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Election: Palaniswami attacks DMK, says people have been distressed during the five-year tenure

तमिलनाडु में सियासी घमासान: पलानीस्वामी का DMK पर हमला, कहा- पांच वर्ष के कार्यकाल में त्रस्त हो गई जनता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Riya Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही।

Tamil Nadu Election: Palaniswami attacks DMK, says people have been distressed during the five-year tenure
एडप्पादी के. पलानीस्वामी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी ने वेलाचेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते  हुए सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता से इसे सत्ता से हटाने की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार को फेल मॉडल करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार अपने वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

Trending Videos

डीएमके के कार्यकाल में जनता रही त्रस्त

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में डीएमके शासन के दौरान लोगों ने काफी मुश्किलें झेली हैं और अब समय आ गया है कि इस बुरे शासन को हटाया जाए। उन्होंने अपनी पार्टी के शासनकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि एआईएडीएमके सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत रही और आम लोग सुरक्षित महसूस करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त और तुरंत कार्रवाई करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव और रोजगार को लेकर सीएम को घेरा

वहीं, चेन्नई में हर साल मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा। पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि बारिश के समय चेन्नई डूब जाता है और लोगों को तैरने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री स्टालिन ने 5.5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जिसमें 3.5 लाख सरकारी पद शामिल थे, लेकिन अब तक केवल 94 हजार लोगों को ही नौकरी दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2021 से 2026 के बीच डीएमके सरकार ने खासकर चेन्नई और वेलाचेरी के लिए कोई बड़ा विकास प्रोजेक्ट नहीं लाया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed