{"_id":"69d57dd4abca5a8a89098c63","slug":"news-updates-of-8-april-news-in-hindi-north-east-west-south-india-news-hindi-news-updates-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: मणिपुर सरकार की जनता से अपील- अफवाहों पर भरोसा न करें; तेलंगाना में दो सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: मणिपुर सरकार की जनता से अपील- अफवाहों पर भरोसा न करें; तेलंगाना में दो सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस खबर को पूरी तरह झूठा बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सुरक्षा बलों ने कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों को मार दिया। सरकार ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और लोग बिना जांचे-परखे अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें, क्योंकि गलत खबरें माहौल को खराब कर सकती हैं। सरकार ने यह भी कहा कि ऐसे समय में शांति बनाए रखना और सही जानकारी पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कोई घटना नहीं हुई। सोशल मीडिया पर दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही थी, जिसे पुलिस ने पूरी तरह गलत बताया। सरकार ने चेतावनी दी कि झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ऐसी हरकत अपराध है।
तेलंगाना में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
तेलंगाना में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को इन घटनाओं की जानकारी दी। पहला हादसा हैदराबाद के हस्तिनापुरम में मंगलवार देर रात हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो इंजीनियरिंग छात्रों और सड़क पार कर रहे एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अंदेशा है कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।
दूसरी घटना कामारेड्डी जिले की है। यहां मंगलवार रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गए। अंधेरा होने के कारण वे सड़क पर खड़ी लॉरी को देख नहीं पाए। इस टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Trending Videos

बंगलूरू एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है। अधिकारियों को पहले से सूचना मिली थी, जिसके बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर नजर रखी गई। जांच के दौरान 3.356 किलो शुद्ध सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह सोना पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया गया था, जिससे पकड़ में आना मुश्किल हो। जांच में सामने आया कि तस्कर विदेश से आने वाले यात्रियों का इस्तेमाल करते थे और एयरपोर्ट के अंदर ही गुप्त तरीके से सोना एक-दूसरे को सौंपते थे। इसके लिए खास पासकोड और गुप्त स्थानों का इस्तेमाल किया जाता था, जैसे वॉशरूम और स्मोकिंग एरिया। इस मामले में एयरपोर्ट के अंदर के कुछ लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है। अधिकारी अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए आज अमेरिका जाएंगे मिस्री
विदेश सचिव विक्रम मिस्री बुधवार से वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जहां वह द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों पक्ष अनिश्चितता और तनाव के दौर के बाद संबंधों को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं।
कोल्लम हादसा: UDF कार्यकर्ताओं की कार से दो महिला खिलाड़ी घायल, एक की हालत गंभीर
केरल में मंगलवार शाम आयोजित सार्वजनिक अभियान के तुरंत बाद एक दुखद हादसा सामने आया। पुलिस के अनुसार, UDF कार्यकर्ताओं से भरी कार ने दो महिला खिलाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आस्रमम लिंक रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि घायल दोनों महिलाएं पैदल जा रही थीं, जबकि कार में बैठे UDF कार्यकर्ता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। घायल दोनों युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज का काम जारी है।
पुलिस ने बताया कि जिस वाहन ने दुर्घटना की, वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और UDF उम्मीदवार बिंदु कृष्णा के पुत्र का है। वाहन चालक देवनंद को हिरासत में लिया गया है। दुर्घटना के समय कार में तीन और लोग भी मौजूद थे। कृष्णा के पुत्र उस समय कार में नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओडिशा में आदिवासियों और पुलिस के बीच झड़प, 70 घायल
ओडिशा के रायगड़ा जिले में एक सड़क बनाने को लेकर आदिवासियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी में 58 पुलिसकर्मियों समेत 70 लोग घायल हो गए। 10 पुलिसकर्मियों के सिर में चोट आई है, उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शागाबारी गांव के पास से सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क निर्माण किया जा रहा था, जिसके विरोध में मंगलवार को स्थानीय आदिवासियों ने प्रदर्शन किया। इसी बीच, जब पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की तो प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य रोकने के प्रयास में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर तलवार, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। एडीजी संजय कुमार ने बताया कि घटना में घायल हुए 40 पुलिसकर्मियों में से 10 को सिर में चोटें आई हैं। उन्हें रायगड़ा स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किस लिए हो रहा विरोध
ओडिशा सरकार ने सिजिमाली बॉक्साइट खदान को एक निजी कंपनी को आवंटित किया है। तब से स्थानीय लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन कंपनी को खदान तक सड़क बनाने में मदद भी कर रहा था।