सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly elections congress replaces seven candidates for second phase releases new list

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर बदले उम्मीदवार, देखें पूरी सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 08 Apr 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपनी सूची में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं और एक नई सूची जारी की है।

west bengal assembly elections congress replaces seven candidates for second phase releases new list
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच, कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपनी सूची में एक बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने 8 अप्रैल को एक नई सूची जारी की, जिसमें 7 सीटों पर अपने पहले घोषित उम्मीदवारों को बदल दिया गया है।
Trending Videos


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 8 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें से 7 उम्मीदवार पहले घोषित किए गए प्रत्याशियों की जगह लेंगे, जबकि हावड़ा सीट पर प्रणब भट्टाचार्य को नया उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें, किस सीट पर किसे मिला टिकट
  • नाकाशिपारा: ताहिर एसके (गोलाम किबरिया मंडल की जगह)
  • छपरा: आसिफ खान (रहीदुल मंडल की जगह)
  • हावड़ा: प्रणब भट्टाचार्य
  • मिनाखां (एससी): सुनयना बिस्वास (बरनाली नस्कर की जगह)
  • मंदिरबाजार (एससी): चांद सरदार (कौशिक बैद्य की जगह)
  • रैना (एससी): पम्पा मलिक (अनिक साहा की जगह)
  • केतुग्राम: एसके अबू बक्कर (मोफिरुल कासिम की जगह)
  • औसग्राम (एससी): तापस बराल (निशा बराल की जगह)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed