सब्सक्राइब करें

UP: रात में शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी का कत्ल, कमरे में नग्न लाश छोड़ भाग गया पति; एकता हत्याकांड की कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Apr 2026 01:34 PM IST
सार

रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। मौत के बाद आरोपी पत्नी का शव निर्वस्त्र हाल में बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह नशा मुक्ति केंद्र जा चुका है।

विज्ञापन
Wife Murdered During during intimate moment at Night wife naked on bed leaving rampur case
rampur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने हत्या की थी। 



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Trending Videos
Wife Murdered During during intimate moment at Night wife naked on bed leaving rampur case
रामपुर में आरोपी हत्यारोपी - फोटो : संवाद

हत्या की यह वारदात शनिवार रात सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Murdered During during intimate moment at Night wife naked on bed leaving rampur case
रामपुर में मृतक शिक्षिका और उसका हत्यारोपी पति - फोटो : संवाद

करीब दो साल से वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं। कॉलोनी के लोगों के अनुसार, सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी।

Wife Murdered During during intimate moment at Night wife naked on bed leaving rampur case
घटना की जानकारी देते एएसपी - फोटो : संवाद

निर्वस्त्र हालत में पड़ा था एकता का शव
एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार को राहुल रामपुर आया था।

विज्ञापन
Wife Murdered During during intimate moment at Night wife naked on bed leaving rampur case
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

उसकी पत्नी और बेटा घर में ही थे। इसके बाद उन्होंने शॉपिंग की। देर रात पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी बहस हुई और उसने मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed