सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: 6 Year Old Boy Dies After Electric Shock From Roadside Pole While Returning From Shop

UP: मुट्ठी में थी टॉफी, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 07 Apr 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

कटघर क्षेत्र में छह साल का इस्माइल टॉफी लेने के बाद लौटते समय करंट वाले पोल की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में मातम छा गया।

Moradabad News: 6 Year Old Boy Dies After Electric Shock From Roadside Pole While Returning From Shop
करंट लगने से बच्चे की जान गई - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद में छह साल का इस्माइल घर के पास की दुकान से टॉफी लेने गया था। वहां से लौटते समय सड़क किनारे खड़े पोल को पकड़कर खड़ा हो गया। पोल में करंट था और मासू्म इस्माइल उसकी चपेट में आ गया। 

Trending Videos


परिवार वाले दिल्ली रोड स्थित अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। इस्माइल चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के छोटी मंडी निवासी इसरार हुसैन ई-रिक्शा चालक हैं। इसरार की चार बेटियां हैं और पांच साल का एक बेटा इस्माइल था। परिवार वालों का कहना है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे इस्माइल अपने घर से पांच रुपये लेकर पास की दुकान से टॉफी खरीदने गया था।

दुकान से लौटते समय उसने सड़क किनारे खड़ा एक पोल पकड़ लिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया और दूर जाकर गिरा। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसरार, उसकी पत्नी और बेटियां भी घर से बाहर निकल आई। 

परिजन बच्चे को झुलसी हालत में लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि जब उसे घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो दो टॉफी उसके हाथ में ही थीं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

बिजली वाले बोले...टेलीफोन का था पोल
कटघर बिजली स्टेशन के एसएसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस पोल की चपेट में बच्चा आया था वह पोल बिजली विभाग का नहीं बल्कि टेलीफोन का था। अब वहां करंट कैसे आया इसकी पूरी जानकारी नहीं है। वहीं लोगों का कहना है कि इस पोल के बगल में एक बिजली का खंभा है। हो सकता है कि उसका कोई तार इस पोल के संपर्क में आ गया हो।

लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश
छोटी मंडी में करंट से बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। लोगों का कहना है कि मोहल्ले के तीन खंभों में करंट उतर रहा है। इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई थी लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से इस शिकायत को गंभीरता से ले लिया होता तो शायद बच्चा आज जिन्दा होता। मोहल्ले के फहीम, इमरान, मेहराजुद्दीन ने बताया कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन विभाग ध्यान नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed