{"_id":"69d4b317e6b460573c0649ce","slug":"post-mortem-raised-police-suspicion-due-to-head-injury-husband-changed-his-statement-multiple-times-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: महिला सिपाही के सिर में चोट, पति ने कई बार बदले बयान; मां-बेटे की मौत मामले में जरा सी चूक ने पलट दी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला सिपाही के सिर में चोट, पति ने कई बार बदले बयान; मां-बेटे की मौत मामले में जरा सी चूक ने पलट दी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:22 PM IST
सार
यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
1 of 12
रामपुर में महिला सिपाही और बेटे की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रामपुर के मिलक निवासी दान सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी महिला सिपाही लता और अपने बेटे लड्डू की हत्या की, इसका राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला। एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट आया था। रिपोर्ट में चेहरे और गले की हल्की खाल जलना भी था। चोट बीच सिर में लगी थी।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद कार आगे कहीं से डैमेज नहीं थी। दुर्घटना के समय डैश बोर्ड में अगर लता का सिर टकराता तो माथे या चेहरे पर भी चोट होती। सिर के बीच में चोट आने पर जांच शुरू की। इसके बाद सीडीआर रिपोर्ट निकाली। सीडीआर में दान सिंह और उसके साथियों की कॉल और काशीपुर रोड की लोकेशन मिली। इन चीजों से पुलिस जांच आगे बढ़ाते हुए शातिरों तक पहुंच गई।
Trending Videos
2 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल)
- फोटो : संवाद
इसके बाद जब दान सिंह से पूछताछ की तो उसके बयान विरोधाभासी मिले। पुलिस ने सीडीआर में आए नंबर में से एक-एक कर जब सबसे पूछताछ की तो मामला सामने खुलकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल)
- फोटो : संवाद
पत्नी की धमकी और शक बना हत्या का कारण
पुलिस ने जब हत्या के कारणों की जांच की और सिपाही लता के पति दान सिंह से पूछताछ कि तो उसने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार उसे सीतापुर में मकान बनाकर रहने का दबाव बना रही थी। उसने सीतापुर में जमीन भी देख ली थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि दान सिंह को अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग दूसरे सिपाही से है। इस बात को लेकर उनके बीच लड़ाई भी होती थी।
4 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल)
- फोटो : संवाद
एंबुलेंस में नहीं ले जाने से गहराया पुलिस का शक
कार में आग लगने की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। उससे पहले ही दान सिंह पत्नी को अपने साथ दूसरी कार में ले गया। उसे वह जिला अस्पताल नहीं लाया। करीब आधा घंटे तक घायल पत्नी के साथ दूसरी कार में घूमता रहा। पुलिस का इससे शक और गहराया। कार के अंदर ही पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारा था। उसका मुंह भी दबाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
5 of 12
कार में लगी आग के बाद झुलसा व्यक्ति (फाइल)
- फोटो : संवाद
पहले डंपर से तेज टक्कर कराके मारने की थी साजिश
दान सिंह पत्नी को मारने का प्लान लंबे समय से बना रहा था। उसने साथी नूर हसन के साथ पत्नी की हत्या कराने की प्लानिंग की थी। वह पत्नी को डंपर से एक्सीडेंट कराकर मरवाना चाहता था लेकिन नूर हसन ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस कारण दान सिंह ने अपनी दूसरी साजिश पर काम किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।