सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Bribe Demanded in Rampur for Recording Inheritance; Lekhpal Arrested Red-Handed

UP: रामपुर में विरासत दर्ज करने के नाम पर मांगी रिश्वत, लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पांच हजार रुपये की रकम बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

विरासत दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले लेखपाल शम्भू कुमार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

UP: Bribe Demanded in Rampur for Recording Inheritance; Lekhpal Arrested Red-Handed
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में लेखपाल शम्भू कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

विरासत दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। स्वार के वार्ड एक निवासी अब्दुल जाहिद ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके पिता की मृत्यु के बाद छह एकड़ कृषि भूमि चार भाइयों के नाम विरासत में दर्ज होनी है।

Trending Videos


भूमि का कुछ हिस्सा स्वार तहसील और कुछ टांडा तहसील के ग्राम घोसीपुरा में स्थित है। विरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर हल्का लेखपाल शम्भू कुमार ने आवेदन खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, कारण पूछने पर लेखपाल ने मिलने बुलाया और प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की मांग की। बाद में पांच हजार रुपये में काम करने की सहमति बन गई। इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी।

शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई के निरीक्षक कृष्ण अवतार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर ट्रैप की योजना बनाई।

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे लेखपाल ने अब्दुल जाहिद को दढ़ियाल तिराहे पर टांडा बाजपुर अड्डे के पास अपनी कार में बुलाया और पांच हजार रुपये ले लिए। जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से तैयार टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

इसके बाद उसे कोतवाली टांडा लाया गया, जहां पूछताछ के बाद टीम अपने साथ ले गई। साथी लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अन्य लेखपालों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।

टीम प्रभारी का बयान
निरीक्षक कृष्ण अवतार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई की गई थी। आरोपी लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed