सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Female Teacher Strangled to Death in Rampur Police Arrest Husband

एक और पत्नी का कत्ल: नग्न मिली एकता की लाश, हत्या के बाद पति पहुंच गया नशा मुक्ति केंद्र; दूधवाले ने खोला राज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Apr 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार

हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।

Female Teacher Strangled to Death in Rampur Police Arrest Husband
पति ने किया पत्नी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात सामने आने के बाद शक के दायरे में आए शिक्षिका के पति को पुलिस ने मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में ले लिया। 

Trending Videos

निर्वस्त्र मिली थी पत्नी की लाश
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी पति मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में चला गया था। पुलिस के सामने आरोपी ने हत्या की बात को कबूल कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षिका का शव उनके ही कमरे में निर्वस्त्र हालत में पाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में शिक्षिका थीं एकता
हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराए पर रहती थीं। 

दूध वाले के पहुंचे पर हुआ खुलासा
कॉलोनी के लोगों के अनुसार सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दीं लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। बताते हैं कि फिर मकान मालिक ने कुछ लोगों के साथ खिड़की से झांककर देखा तो एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था। जिस पर उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। कुछ देर में ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से अंदर जाकर पुलिस ने शव को ढंका और स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी।

नशा मुक्ति केंद्र से पति गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर एकता के ससुराली व मायके वाले भी आ गए। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। बताया कि आरोपी के पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में लिया गया है। हत्या की वजह पता की जा रही है। अभी मामले की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने कमरा किया सील
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर फांरेसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किराए वाले कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed