{"_id":"69d41515db601964920f6480","slug":"the-war-has-affected-the-mint-business-causing-a-daily-loss-of-rs-1-crore-rampur-news-c-15-1-mbd1062-871761-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युद्ध के असर से मेंथा कारोबार प्रभावित, रोजाना एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युद्ध के असर से मेंथा कारोबार प्रभावित, रोजाना एक करोड़ का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ईरान-इस्राइल युद्ध का असर मेंथा कारोबार पर भी पड़ने लगा है। मेंथा उत्पाद तैयार करने वाले कैमिकल, कोयला और औद्योगिक डीजल के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों के अनुसार, इस कारण रामपुर में मेंथा कारोबार को रोजाना करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
युद्ध के चलते आयात-निर्यात भी प्रभावित हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका समेत अन्य देशों से आने-जाने वाला माल फंस रहा है, जिससे दिक्कतें बढ़ गई हैं। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो नुकसान और बढ़ सकता है। रामपुर में मेंथा का सालाना कारोबार करीब 2500 करोड़ रुपये का है, जिसे जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।
-- --
बोले कारोबारी
ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध का असर मेंथा कारोबार पर भी पढ़ रहा है। कच्चा माल महंगा हो गया है। खासतौर से कोयला के दाम भी बढ़े हैं। दाम बढ़ने से मेंथा के उत्पाद महंगे हो रहे हैं। यूरोप, अमेरिका समेत अन्य देशों में जाने वाला माल युद्ध के चलते फंसते हुआ नजर आ रहा है। युद्ध यदि जल्द खत्म नहीं हुआ तो इस कारोबार को और भी ज्यादा नुकसान होगा। -संचित गुप्ता, अध्यक्ष, मेंथा एसोसिएशन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेंथा काकारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। युद्ध की वजह से ईंधन महंगा हो गया है। कच्चे माल की आपूर्ति भी कम हुई है। डॉलर भी नीचे आ गया है। कीमतें बढ़ने के साथ ही आयात निर्यात में भी काफी दिक्कत हो रही है। काम पूरी तरह मंदा चल रहा है। इस युद्ध का असर मेंथा के कारोबार पर भी पड़ रहा है। -अमृत कपूर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युद्ध की वजह से आयात निर्यात पर बुरा असर पड़ रहा है। अमेरिका समेत अन्य देशों में माल को भेजने में दिक्कत हो रही है। जिले में मेंथा का अच्छा कारोबार है। मेंथा का कारोबार प्रभावित होने की वजह से कारोबारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इस युद्ध को समाप्त होना ही चाहिए। कैमिकल के दाम भी डेढ गुना बढ़ गए हैं। -कपिल आर्य
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा मेंथा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सलाना 2500 करोड़ का कारोबार होता है। इस युद्ध की वजह से हर रोज करीबन एक करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। आयात निर्यात पर बुरा असर पड़ रहा है। सब वस्तुओं पर महंगाई दिख रही है जिसकी वजह से कारोबार को नुकसान हो रहा है। -रमेश अग्रवाल
Trending Videos