सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Matka King Trailer: Vijay Varma Kritika Kamra Gulshan Grover Prime Video web Series Release date

Matka King: कपास व्यापारी कैसे बना जुआ सरगना? विजय की 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज; दिखी 1960 के बॉम्बे की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 07 Apr 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Matka King Trailer Out: निर्देशक नागराज मंजुले की आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' में विजय वर्मा लीड रोल निभा रहे हैं। आज मंगलवार को इसका ट्रेलर जारी हुआ है। 

Matka King Trailer: Vijay Varma Kritika Kamra Gulshan Grover Prime Video web Series Release date
'मटका किंग' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता विजय वर्मा की आगमी वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक कपास व्यापारी के 'मटका किंग' बनने के सफर को दिखाया गया है। दरअसल, मटका किंग से यहां आशय जुआ सरगना बनने से है। इस सीरीज में विजय के साथ कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे सितारे भी हैं। 

Trending Videos

Matka King Trailer: Vijay Varma Kritika Kamra Gulshan Grover Prime Video web Series Release date
'मटका किंग' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

धक्के और अपमान खाकर
सीरीज 'मटका किंग' में विजय ने ब्रिज भट्टी का रोल अदा किया है। ट्रेलर की शुरुआत में ब्रिज भट्टी को एक कपास के कामगार के रूप में दिखाया गया है। 1960 के दशक के बॉम्बे (अब मुंबई) की झलक है। बैकग्राउंड में आवाज है, 'ब्रिज भट्टी, वो आदमी था, जिसने मौके पर खेलकर इतना पैसा कमाया कि सरकारी खजाना भी उसके सामने चिल्लर लगने लगा'। इसके बाद विजय कपास ट्रेडर के रूप में काम करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान वे सेठ से कुछ पैसा मांगते हैं, मगर मिलता है अपमान और धक्के। इसके बाद ब्रिज भट्टी लेता है एक फैसला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Matka King Trailer: Vijay Varma Kritika Kamra Gulshan Grover Prime Video web Series Release date
'मटका किंग' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

'बैंक से ज्यादा मटके पर बढ़ गया यकीन'
कपास ट्रेडर का काम छोड़ ब्रिज भट्टी सट्टेबाजी की तरफ बढ़ता है और कहता है, 'सबको जिंदगी में छलांग लगाने का हक होना चाहिए। चाहें वो अमीर हो या गरीब'। शुरुआत होती है जुआ-सट्टा की और फैसला होता है कि, 'इसे आज से जुआ-सट्टा नहीं बोलेंगे, इसे मटका कहा जाता है'। मटके का यह खेल इतना हिट हुआ कि लोग बैंक से ज्यादा मटके पर यकीन करने लगे। देखते ही देखते ब्रिज भट्टी की किस्मत भी पलट गई। जिंदगी और जीवनशैली आलीशान हो गई।



कब रिलीज होगी यह सीरीज?
ब्रिज भट्टी के 'मटका किंग' बनने के सफर में कुछ दुश्मन भी बने। सबक सिखाने वाले अपने मिशन पर निकले। आम आदमी को उम्मीद देने वाला यह खेल खुद में एक पावरफुल और जहरीला सिस्टम बन गया। घर बर्बाद होने लगे, जिसकी आंच खुद ब्रिज भट्टी के घर तक पहुंची। दूसरी तरफ, दुश्मन भट्टी की जान के दुश्मन बन गए। ट्रेलर काफी रोमांचक है। इसे यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि यह सीरीज 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed