सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gaurav Gera about to reveal his look from dhurandhar 2 Mona Singh asked him not to do this

'धुरंधर' की रिलीज से पहले ये बड़ी गलती करने वाले थे गौरव गेरा! मोना सिंह ने हिदायत देकर इस तरह रोका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 07 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: 'धुरंधर' में काम मिलने पर गौरव गेरा बहुत उत्साहित हो गए थे। वह एक ऐसा काम करने जा रहे थे जिससे गड़बड़ हो सकती थी। हालांकि उन्हें मोना सिंह ने रोक दिया।

Gaurav Gera about to reveal his look from dhurandhar 2 Mona Singh asked him not to do this
गौरव गेरा, मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद इसके कई किस्से चर्चा में हैं। एक किस्सा यह भी चर्चा में है कि फिल्म के अभिनेता गौरव गेरा अपना लुक मोना सिंह को दिखाना चाहते थे। हालांकि इस बात के लिए उन्हें मोना सिंह ने मना कर दिया। मोना सिंह ने ऐसा क्यों किया था, इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है।
Trending Videos

मोना सिंह ने गौरव गेरा को इस बात के लिए रोका
मोना सिंह हाल ही में शो 'मां का सम' में नजर आईं। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा कि उन्होंने गौरव से कहा था कि वे अपना लुक किसी के साथ, यहां तक कि उनके साथ भी शेयर न करें। उन्होंने उन्हें गोपनीय समझौता (एनडीए) की याद दिलाई थी जिस पर उन्होंने साइन किया था।
मोना ने आगे बताया कि जब उन्होंने 2003 में पहली बार 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो साइन किया था, तो उन्होंने अपना लुक किसी को भी नहीं दिखाया था, यहां तक कि अपने करीबी दोस्तों को भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gaurav Gera about to reveal his look from dhurandhar 2 Mona Singh asked him not to do this
गौरव गेरा - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravgera
आलम हुए थे उत्साहित
मोना ने आगे बताया कि गौरव ने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगभग 10-15 साल इंतजार किया था। 'धुरंधर' में आलम का किरदार मिलने के बाद वह बेहद उत्साहित थे। इसीलिए उन्होंने अपने लुक की डिटेल्स शेयर की। तभी मोना ने उनको रोका।

मोना की गौरव को हिदायत
मोना ने बताया 'किरदार और कहानियां बनाने के पीछे एक पूरी प्रक्रिया होती है। आपको उसका सम्मान करना चाहिए और सब कुछ बताने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मैंने उनसे शांत होने, उन तस्वीरों को छिपाने और उन्हें कहीं भी पोस्ट न करने के लिए कहा।'

मोना और गौरव गेरा सबसे पहले 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में एक साथ नजर आए थे।

11 दिनों में बने 'धुरंधर 2' के 14 गाने, शाश्वत सचदेव की रफ्तार देख हैरान हुए आदित्य धर; तारीफ करते हुए लिखी ये बात

गौरव गेरा का किरदार
'धुरंधर' के दोनों पार्ट में गौरव गेरा ने 'आलम' का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में जूस की दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वह एक भारतीय अंडरकवर एजेंट भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed