सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress MP Kangana Ranaut visited Kalighat Temple to seek blessings of Maa Kali in Kolkata shares Photos

Kangana Ranaut: कोलकाता में कालीघाट मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत; मां काली का लिया आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 07 Apr 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut Visited Kalighat Temple: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेत्री कंगना रनौत कोलकाता पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर के दर्शन किए।

Actress MP Kangana Ranaut visited Kalighat Temple to seek blessings of Maa Kali in Kolkata shares Photos
कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत कोलकाता पहुंचीं। इस दौरान वे कालीघाट काली मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। कंगना ने इस प्रसिद्ध मंदिर में महामाया मां काली का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की। उन्होंने मां काली के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

Trending Videos

Actress MP Kangana Ranaut visited Kalighat Temple to seek blessings of Maa Kali in Kolkata shares Photos
कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता पहुंचीं कंगना
पश्चिम बंगाल में इस महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, परिणाम 04 मई को आएगा। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत कोलकाता पहुंचीं और मंदिर दर्शन किए। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Matka King: कपास व्यापारी कैसे बना जुआ सरगना? विजय की 'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज; दिखी 1960 के बॉम्बे की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress MP Kangana Ranaut visited Kalighat Temple to seek blessings of Maa Kali in Kolkata shares Photos
कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

पारंपरिक अंदाज में पहुंची मंदिर
कंगना रनौत साड़ी पहनकर ट्रेडिशन लुक में नजर आईं। पिंक कलर की सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक गहनों से अपना लुक कंपलीट किया है। कालीघाट मंदिर के अलावा कंगना ने कोलकाता में नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी दर्शन किए। 


कंगना रनौत की पर्दे पर वापसी
अभिनय की दुनिया से कंगना अब राजनीति में सक्रिय हैं। वे राजनीति में अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना पर्दे से काफी वक्त से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें 'इमरजेंसी' में देखा गया था, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। हालांकि, अब वे कमबैक करने वाली हैं। वे ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया हैं। यह राष्ट्रभक्ति फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed