{"_id":"69d4153fc51db4c2550c5ff9","slug":"rampur-strikers-and-rampur-royals-won-the-matches-rampur-news-c-282-1-rmp1001-168100-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर स्ट्राइकर्स और रामपुर रॉयल्स ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर स्ट्राइकर्स और रामपुर रॉयल्स ने जीते मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहले मैच में रामपुर स्ट्राइकर्स और दूसरे मैच में रामपुर रॉयल्स की टीम विजयी रही।
शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में रामपुर किंग और रामपुर स्ट्राइकर्स आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर रामपुर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 133 रन बनाए। इसमें मो. फैज ने 8, सुहेल ने 48, अकबर खान ने 21 और गगन सिंह ने 32 रन बनाए। रामपुर किंग के गेंदबाज मो. कामरान ने चार, उमर अहमद ने तीन और इफ्तिखार आलम ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर किंग की टीम 46 रन पर सिमट गई। रामपुर स्ट्राइकर्स ने 87 रन से जीत दर्ज की। टीम के गेंदबाज अमन नवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
दूसरा मैच रामपुर रॉयल्स और रामपुर वॉरियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रामपुर रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। अल्ताफ खान ने 41 और तुषार ने 28 रन का योगदान दिया। रामपुर वॉरियर्स के गेंदबाज वाजिद अली और मो. अरशद ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर वॉरियर्स की टीम निर्धारित स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। अमन सिद्दीकी ने 31 और अभिषेक चौधरी ने 29 रन बनाए। रामपुर रॉयल्स के गेंदबाज अनस हमजा ने 5 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट और शाहनवाज राणा ने 5 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। रामपुर रॉयल्स ने यह मैच 75 रन से जीत लिया।
इस मौके पर रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन, मुकुल अग्रवाल, आलम, नितिन कुमार, नावेद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos