{"_id":"69d414ee0b47e3cc13085f0e","slug":"teacher-strangled-to-death-husband-in-custody-rampur-news-c-282-1-rmp1004-168126-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या, पति हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात सामने आने के बाद शक के दायरे में आए शिक्षिका के पति को पुलिस ने मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी पति मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में चला गया था। पुलिस के सामने आरोपी ने हत्या की बात को कबूल कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षिका का शव उनके ही कमरे में निर्वस्त्र हालत में पाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई।
हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस की शिव विहार कॉलोनी की है। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं।
कॉलोनी के लोगों के अनुसार सोमवार की सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। बताते हैं कि फिर मकान मालिक ने कुछ लोगों के साथ खिड़की से झांककर देखा तो एकता का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था। जिस पर उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी।
कुछ देर में ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह से अंदर जाकर पुलिस ने शव को ढंका और स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर एकता के ससुराली व मायके वाले भी आ गए।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार पूछताछ में उसके पति राहुल ने गला घोंटकर हत्या की बात स्वीकार की है। बताया कि आरोपी के पति को मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से हिरासत में लिया गया है। हत्या की वजह पता की जा रही है। अभी मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना का सही समय पता चल सकेगा।
नशे का आदी है राहुल, तीन बार जा चुका नशा मुक्ति केंद्र
रामपुर। सूचना मिलने पर मौके पर आए राहुल के पिता नारायण सिंह का कहना है कि राहुल इस वक्त मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। पिता ने बताया कि वह पांच दिनों पहले रामपुर आए थे। समय-समय पर वह सामान देने के लिए यहां पर आते रहते हैं। राहुल नशे का आदी है। उसे पहले भी दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया जा चुका है। रविवार की शाम को भी राहुल अपने पांच साल के बेटे आदि को लेकर मेरठ आया और अपने छोटे भाई को सूचना दी थी। छोटा भाई जब राहुल से मिला तो वह नशे में था। इसके बाद उसने बेटे को छोटे भाई के सुपुर्द कर दिया और खुद मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया। राहुल के पिता का दावा है कि वह नशा मुक्ति केंद्र में हैं। बताया कि उनकी बहू सीधी-सादी थी। कल शाम वह बस के जरिए मेरठ पहुंचा था। संवाद
-- --
पुलिस ने कमरा किया सील
रामपुर। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किराये वाले कमरे को सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos