{"_id":"69d63854504271b2dc067e1d","slug":"earthquake-in-mp-3-6-magnitude-earthquake-in-barwani-district-tremors-felt-in-sendhwa-anjad-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in MP: बड़वानी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, सेंधवा-अंजड़ में महसूस हुआ कंपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in MP: बड़वानी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, सेंधवा-अंजड़ में महसूस हुआ कंपन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार
बड़वानी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, जिससे सेंधवा और अंजड क्षेत्र में हल्के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
बड़वानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बड़वानी जिले में बुधवार को अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सेंधवा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न इलाकों में जमीन में हल्का कंपन महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। लगभग दो मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने झटके महसूस होने पर घबराकर अपने घरों से बाहर निकलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-
वैज्ञानिक केंद्रों में दर्ज हुआ कंपन
इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला में इस कंपन को दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप की तीव्रता दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
प्रशासन ने शुरू किया जायजा
मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X