सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Possessed by the 'Demon of Romance,' Wife Conspires with Lover to Murder Husband

मारा गया एक और पति: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका से मिलने में बन रहा था अड़चन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अमरपाटन क्षेत्र में युवक राजभान कोल की हत्या का खुलासा हुआ। पत्नी के प्रेमी ने साथियों संग साजिश रचकर हत्या की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि तीन फरार हैं। तकनीकी जांच और पूछताछ से मामला सुलझाया गया।

Possessed by the 'Demon of Romance,' Wife Conspires with Lover to Murder Husband
मैहर में युवक की हत्या का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पडक्का औद्योगिक क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया है। 23 वर्षीय राजभान कोल की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के पुराने प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मौहरिया-जगन्नाथ निवासी राजभान कोल 3 अप्रैल की शाम किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आने पर चिंता बढ़ गई। अगले दिन गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पडक्का इंडस्ट्रियल एरिया में उसका शव बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट हो गया था कि यह एक सुनियोजित हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिर दोहराया गया राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड? डकैती का 'ड्रामा',बेवफा पत्नी ने ही लिखी पति की मौत की पटकथा

पुलिस ने तकनीक और पूछताछ से सुलझाया मामला
घटना की गंभीरता को देखते हुए अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। साथ ही मृतक के परिजनों और पत्नी साधना कोल से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रेम संबंध का एंगल सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने दिलीप पटेल उर्फ कल्लू को हिरासत में लिया। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली।

शादी के बाद भी जारी था प्रेम प्रसंग
जांच में सामने आया कि दिलीप पटेल और मृतक की पत्नी साधना के बीच शादी से पहले से ही प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। इस बात की भनक जब राजभान को लगी, तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। यही बात आरोपी दिलीप को नागवार गुजरी और उसने राजभान को रास्ते से हटाने की ठान ली।

सुनियोजित तरीके से रची गई हत्या की साजिश
मुख्य आरोपी दिलीप पटेल ने अपने साथी जितेन्द्र उर्फ बिज्जू, करण केवट और दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 3 अप्रैल को करण केवट ने फोन कर राजभान को पडक्का इंडस्ट्रियल एरिया बुलाया। वहां सभी ने मिलकर शराब पी। जैसे ही राजभान नशे की हालत में कमजोर हुआ, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और गंभीर चोटें पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को कुचला, आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिलीप पटेल और उसके साथी जितेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 

हत्या के आरोपी गिरफ्तार

हत्या के आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed