सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10-Year-Old Tribal Girl Crushed to Death with a Stone; Police Investigating the Case crime news

Tikamgarh News: 10 वर्षीय बालिका की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक दिन पहले लापता हुई, अब खेत में मिला लहूलुहान शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पलेरा क्षेत्र में 10 वर्षीय आदिवासी बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। बच्ची लापता थी, शव खेत में मिला। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

10-Year-Old Tribal Girl Crushed to Death with a Stone; Police Investigating the Case crime news
पुलिस थाना पलेरा
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ के पलेरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय आदिवासी बच्ची की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, बच्ची कल से अपने घर से लापता थी। परिजन और स्थानीय लोग उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने बच्ची के सिर पर पत्थर पटककर उसकी बेरहमी से हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में टैक्सी चालक ने की खुदकुशी, पुलिस पर लगाए पीटने और भ्रष्टाचार के आरोप; सब-इंस्पेक्टर निलंबित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी और जतारा एसडीओ सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। ये टीमें घटनास्थल से अहम सुराग इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं, जिससे जांच को दिशा मिल सके।

घटना के बाद आदिवासी बस्ती में मातम पसरा हुआ है। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed