सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Uproar over Vande Mataram at Indore Municipal Corporation convention, Councilor Rubina said – if you a

Indore: इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम पर जमकर हंगामा, पार्षद रुबीना बोलीं- एक बाप की औलाद हो तो...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 08 Apr 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर नगर निगम में बजट पर आयोजित चर्चा के दौरान हंगामा हो गया। चर्चा के दौरान वंदे मातरम बोलने के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए। सदन में हंगामे की स्थिति बन गई। एक पार्षद को बाहर जाने के लिए कहा गया। वहीं दूसरी पार्षद ने विवादित बात कह दी।   

Indore: Uproar over Vande Mataram at Indore Municipal Corporation convention, Councilor Rubina said – if you a
सदन में कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कही आपत्तिजनक बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर के विकास को लेकर पेश किए गए आठ हजार करोड़ के बजट पर बुधवार को सदन में चर्चा होनी थी। उसमें भाजपा और कांग्रेस की दो पार्षद वंदे मातरम बोलने के मुद्दे पर आमने-सामने हो गए।

Trending Videos


वंदे मातरम गीत में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के शामिल नहीं होने पर भाजपा पार्षदों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके समर्थन में एक अन्य कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान भी बोलने लगीं और उन्होंने तैश में कहा कि अगर एक बाप की औलाद हो तो हमसे वंदे मातरम बुलवा कर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि तुम्हारे बाप में दम हो तो हमसे बुलवा कर दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शोर-गुल में उनकी बातों पर भाजपा पार्षद ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। कुछ देर बाद सभापति ने पार्षद फौजिया शेख को सदन से बाहर जाने के लिए कहा। वे कुछ देर बैठी रहीं, तो भाजपा पार्षद नारेबाजी करते हुए उनका विरोध करने लगे। इसके बाद फौजिया शेख सदन से बाहर चली गईं।


ये भी पढ़ें:भागीरथपुरा मुद्दे पर हंगामे के बीच इंदौर नगर निगम बजट 2026 मंजूर, सदन में चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

रुबीना ने कहा कि कुरान में वंदे मातरम की मनाही है। पार्षद रुबीना इकबाल ने कहा कि हम राष्ट्रगान गाते हैं। अब हमें कहा जाता है कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा। क्या यह कोई दादागिरी है?

उन्होंने कहा कि गलत बात हम अपने पिता की भी नहीं सुनते, तो इन भाजपा वालों की क्यों सुनें। कुरान में वंदे मातरम की मनाही है, क्योंकि इबादत के लिए अल्लाह ही योग्य है। वंदे मातरम का मतलब माता की इबादत करना है। हम अपनी मां की इबादत नहीं करते, तो फिर वंदे मातरम क्यों बोलें?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed