सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student dies by drowning in noida today

नोएडा में बड़ा हादसा: बेसमेंट के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से एक और छात्र की मौत, परीक्षा बाद चल रही थी पार्टी

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Apr 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Noida News: नोएडा में खाली निर्माण स्थल पर पिकनिक मनाने गया एक छात्र पानी में नहाते समय डूब गया। पुलिस और गोताखोरों ने शव निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

student dies by drowning in noida today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई इंजीनियर युवराज की मौत के करीब ढाई माह बाद एक और हादसा हुआ है। इस बार हादसा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा इमारत के पीछे हुआ है। बुधवार शाम करीब 4 बजे यहां बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाते समय फिजिकल एजुकेशन का छात्र डूब गया। उसकी शिनाख्त गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी हर्षित भट्ट (23) के रूप में हुई है।

Trending Videos

 
हर्षित सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का छात्र था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ सुपरनोवा के पीछे पिकनिक मनाने गया था। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को हर्षित के छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। पेपर अच्छा होने के बाद हर्षित तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकला था। चारों सुपरनोवा बिल्डिंग के पीछे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे।  वहीं चारों ने गड्ढे में कूदकर नहाने की योजना बनाई। हर्षित सबसे पहले पानी में उतरा। उसे देखकर अन्य साथी भी पानी में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षित जब बीच में पहुंचा तो दलदल में फंस गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल हो गए। तब दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंची। हर्षित को गहरे पानी से गोताखोरों ने निकाला।  हर्षित को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी  परिजनों को दी गई। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में नहाने से डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

बचा लो की आवाज सुनकर लोग दौड़े
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम को बचा लो, बचा लो की आवाज सुनी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक हर्षित पानी के अंदर दलदल में फंस गया था। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गड्ढे के पास से शराब की बोतलें और बीयर की केन बरामद हुई है।

गहरे पानी का अनुमान
आसपास के लोगों ने बताया कि यह जगह काफी समय से खाली था। बाद में इसकी खुदाई कराई गई लेकिन पिछले कई साल से यहां पानी भरा है। इसकी गहराई 70 से 80 फीट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास पेड़ व झाड़ियां हैं। गोताखोरों ने पुलिस को बताया कि बीच में अधिक गड्ढा व दलदल था। हर्षित का पैर उसमें फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

लद्दाख है पिता की पोस्टिंग, परिजनों ने उठाए सवाल 
हर्षित को तैराकी का शौक था। पिता सेना में हैं। उनकी पोस्टिंग लद्दाख में बताई जा रही है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन सदमे में हैं। मां और मौसी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने इस घटना को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed