{"_id":"69d8a7d10fb73fa6d60b51a2","slug":"supreme-court-lambasts-up-police-and-private-hospitals-on-misdeed-and-murder-of-4-year-old-girl-in-ghaziabad-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'असंवेदनशील रवैया': सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले पर UP पुलिस को लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'असंवेदनशील रवैया': सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले पर UP पुलिस को लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित पिता का याचिका पर यूपी पुलिस की कड़ी आलोचना की। घटना के समय पिता की शिकायत के आधार पर हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 11 चोटों के निशान पाए गए, जिसमें सिर पर तीन वार, गला घोंटने के संकेत, काटने के निशान और जननांगों पर चोटें शामिल थीं।
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद में चार साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस और निजी अस्पतालों के असंवेदनशील रवैये पर नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर हैरानी जताते हुए पुलिस आयुक्त को तलब किया।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 13 अप्रैल को जांच अधिकारी को भी तलब किया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य पुलिस और निजी अस्पतालों की उदासीनता और असंवेदनशील रवैये की कड़ी आलोचना की।
ये भी पढ़ें: Supreme Court: आज सुप्रीम कोर्ट में कई अहम मामलों पर सुनवाई, अब्बास अंसारी - इंद्राणी मुखर्जी की याचिका पर नजर
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे परिजन
नंदग्राम थाना क्षेत्र में 16 मार्च 2026 को घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। आरोपी को कुछ देर बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची के परिजन नंदग्राम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आरोप है कि नंदग्राम पुलिस बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले पर पर्दा डाल रही है और इस दिशा में कोई जांच नहीं की गई।
पीड़ित पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप आरोप
पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और ईंट से प्रहार कर हत्या की गई। आरोप है कि नंदग्राम पुलिस दुष्कर्म की दिशा में जांच नहीं कर रही है। इस अपराध की जांच करने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।
आरोपी ने कैसे दिया घटना को अंजाम?
16 मार्च को आरोपी गौरव ने चार वर्षीय बच्ची का अपहरण उस समय कर लिया। जब वह घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और ईंट से उसके सिर पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला था।
ये भी पढ़ें: 'ऐसी अभद्र भाषा कहां से लाते हैं?': जाति जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर बोले CJI; लगाई फटकार
जांच में सामने आया कि अपराध से पहले, गौरव बच्ची को एक स्थानीय बाजार ले गया, जहां समोसा और जलेबी खाई। फिर उसने उसके लिए कुछ लॉलीपॉप खरीदे और घर लौटते समय उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस ने आरोपी की जेब से कुछ लॉलीपॉप भी बरामद किए थे। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन