सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections Tamil Nadu West Bengal BJP TMC Leader Modi Mamata Rallies speech candidate list news update

Assembly Elections: तमिलनाडु चुनाव में सियासी हलचल तेज, स्टालिन से लेकर विजय और AIADMK-BJP तक बयानबाजी हुई गरम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Fri, 10 Apr 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections Tamil Nadu West Bengal BJP TMC Leader Modi Mamata Rallies speech candidate list news update
विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में हर दल जनता को साधने के लिए लगातार प्रचार और बयानबाजी में जुटा हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चेन्नई मेट्रो में सफर के दौरान आम लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उनका यह जनसंपर्क अभियान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Videos


वहीं, डीएमके उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चाहे जितने भी चुनाव आ जाएं, पलानीस्वामी को हर बार हार का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी चेन्नई में पार्टी के लिए जोरदार प्रचार करते नजर आए। डीएमके अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बीजेपी की ओर से भी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने डीएमके पर परिवारवाद का आरोप लगाया। केशवन ने कहा कि 2026 चुनाव में डीएमके का मुख्य एजेंडा सत्ता हस्तांतरण को लेकर है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु की जनता इस राजनीतिक वंशवाद को स्वीकार नहीं करेगी।

केरल में UDF ने ठोकी जीत की ताल
तमिलनाडु में चुनावी निगरानी के तहत एक फ्लाइंग स्क्वॉड ने टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय के काफिले को मदुरै-सिवगंगा सीमा के पास रोका और उनके वाहन की जांच की। यह कार्रवाई उस समय हुई जब विजय आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने मदुरै से सिवगंगा जा रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, यह जांच चुनाव आचार संहिता के तहत नियमित निगरानी का हिस्सा थी। टीम ने वाहन की गहन तलाशी ली ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रकार की अवैध नकदी या प्रतिबंधित सामग्री का परिवहन न हो रहा हो। विजय ने इस दौरान अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया। जांच के बाद किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलने पर उनके काफिले को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।

केरल में UDF का जीत का दावा
वहीं केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने दावा किया कि UDF ने एकजुट और सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ा है और परिणाम आने पर उसे स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बिना किसी व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के मुद्दों पर आधारित प्रचार किया, जिसे जनता ने सराहा।

चेंनिथला ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अन्य राज्यों में चुनाव होने के बावजूद केरल में व्यापक प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सत्ता से बाहर करने के मूड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed