{"_id":"69d8741038ff9cfb180b8a5c","slug":"bjp-manifesto-for-west-bengal-election-2026-today-amit-shah-sankalp-patra-updates-hindi-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के लिए BJP का घोषणापत्र जारी: अमित शाह बोले- राज्य में 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के लिए BJP का घोषणापत्र जारी: अमित शाह बोले- राज्य में 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Shivam Garg
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आज भाजपा के घोषणापत्र का विमोचन कर रहे है, जिसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शाह ने टीएमसी के शासन से त्रस्त राज्य में परिवर्तन का वादा किया।
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे में है। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। पार्टी ने इसे भरोसे का पत्र नाम दिया है।
Trending Videos
घोषणापत्र में समाज के सभी वर्गों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसमें महिलाओं के विकास, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अपनी यात्रा से पहले अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से त्रस्त है और इस बार परिवर्तन चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह बोले- हर वर्ग के विकास का रोडमैप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए इसे 'भरोसे का पत्र' बताया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र राज्य के हर वर्ग की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और मौजूदा निराशा के माहौल से बाहर निकलने का रास्ता दिखाएगा।
अमित शाह के अनुसार, इस घोषणापत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से जूझ रहे किसानों को इससे नई दिशा मिलेगी, जबकि युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है। इसके साथ ही बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को पुनर्स्थापित करने की बात भी इसमें प्रमुख रूप से शामिल है।
इसके अलावा अमित शाह ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के 45 दिनों के अंदर 7वां वेतन आयोग और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को लागू करेंगे। साथ ही छह महीने के भीतर यूसीसी भी लागू करेंगे। महिलाओं के लिए एलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार 'लक्ष्मी भंडार' योजना के लाभार्थियों को हर महीने 1 से 5 तारीख तक खाते में 3 हजार रुपए ट्रांसफर करेगी।
जनसभा और रोड शो भी करेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। शुक्रवार को कोलकाता में टीएमसी के भय राज से बंगाल को मुक्त करने के आधार भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन करूंगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, खड़गपुर में रोड-शो के माध्यम से जनता से जुड़ेंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'प्रदेश के बहनों-भाइयों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन