सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Manifesto for West Bengal Election 2026 Today Amit Shah Sankalp Patra Updates Hindi

Assembly Election: बंगाल के लिए आज भाजपा का संकल्प पत्र, अमित शाह करेंगे जारी; जानें किन मुद्दों पर होगा फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Fri, 10 Apr 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आज भाजपा के 'संकल्प पत्र' का विमोचन करेंगे, जिसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शाह ने टीएमसी के शासन से त्रस्त राज्य में परिवर्तन का वादा किया।

BJP Manifesto for West Bengal Election 2026 Today Amit Shah Sankalp Patra Updates Hindi
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'संकल्प पत्र' जारी करेंगे। स घोषणापत्र में समाज के सभी वर्गों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसमें महिलाओं के विकास, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अपनी यात्रा से पहले अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से त्रस्त है और इस बार परिवर्तन चाहता है।

Trending Videos


जनसभा और रोड शो भी करेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। शुक्रवार को कोलकाता में टीएमसी के भय राज से बंगाल को मुक्त करने के आधार भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन करूंगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, खड़गपुर में रोड-शो के माध्यम से जनता से जुड़ेंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'प्रदेश के बहनों-भाइयों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
भाजपा के इस संकल्प पत्र में कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। कल्याणकारी योजनाओं के मोर्चे पर भाजपा 'लक्ष्मी भंडार' योजना के लाभार्थियों को प्रति माह 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने का वादा कर सकती है। इसके साथ ही, प्रस्तावित 'युवा साथी' कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को भी इसी तरह की मासिक सहायता देने का वादा किया जा सकता है। राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए पार्टी सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर महंगाई भत्ते के सभी लंबित बकाए का भुगतान करने का वादा भी कर सकती है।

भाजपा का लक्ष्य पिछले 15 वर्षों के कथित भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को खत्म करना है। पार्टी एक पारदर्शी और रोजगार देने वाली सरकार का वादा कर रही है। बाहर काम करने वाले मजदूरों को वापस लाना और स्थानीय स्तर पर नौकरियां देना मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखकर यह विजन तैयार किया गया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर लोगों से सुझाव मांगे थे। पार्टी का मानना है कि यह संकल्प पत्र बंगाल के लोगों के सपनों को पूरा करने का रास्ता बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed