{"_id":"69d8b43f8faf05d99a0780fd","slug":"tamil-nadu-election-dmk-vs-aiadmk-row-kanimozhi-edappadi-palaniswami-tamil-nadu-politics-controversy-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election: कनिमोझी पर पलानीस्वामी की टिप्पणी से भड़की डीएमके, AIADMK को घेरा; बिना शर्त माफी की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Election: कनिमोझी पर पलानीस्वामी की टिप्पणी से भड़की डीएमके, AIADMK को घेरा; बिना शर्त माफी की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएमके ने एआईएडीएमके नेता पलानीस्वामी के कनिमोझी पर दिए गए बयान का कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और माफी की मांग की है। मामले में कानूनी कार्रवाई और चुनाव आयोग में शिकायत पर भी विचार किया जा रहा है।
डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
चेन्नई में डीएमके (DMK) ने एआईएडीएमके (AIADMK) के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी पर तीखा हमला किया है। डीएमके नेताओं का कहना है कि पलानीस्वामी ने पार्टी की उप महासचिव कनिमोझी करुणानिधि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
शुक्रवार को एक मीडिया वार्ता में डीएमके सांसद थमिझाची थंगापांडियन और कनिमोझी सोमू ने अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि पलनिसामी के बयान उनकी हार के डर को दिखाते हैं। उन्हें डर है कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर रहने की आशंका है।
पलानीस्वामी ने हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर सांसद कनिमोझी मुख्यमंत्री स्टालिन पर भरोसा करना जारी रखती हैं, तो वह फिर से तिहाड़ जेल पहुंच जाएंगी। उन्होंने यह बात 2011 के 2जी स्पेक्ट्रम मामले का जिक्र करते हुए कही थी। पलानीस्वामी ने यह भी दावा किया कि कनिमोझी के पास पार्टी में कोई असली ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई जिम्मेदारी न होने के बावजूद वह इतनी बातें करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: बंगाल में बदल गया चुनावी गणित: SIR ने ममता के गढ़ में लगाई सेंध, मतुआ वोट कटने से भाजपा की भी बढ़ी चिंता
इस पर डीएमके नेताओं ने कहा कि महिलाओं पर निजी हमले करना एआईएडीएमके की आदत बन गई है। उन्होंने सीवी षणमुगम और डिंडीगुल श्रीनिवासन जैसे नेताओं के कथित बयान का उदाहरण देते हुए कहा उन्होंने भी महिलाओं के बारे में अपमानजनक बातें कही थीं। कनिमोझी सोमू ने कहा कि पलानीस्वामी ने एक महिला के सम्मान का ध्यान नहीं रखा। उनके शब्द उनके खुद के आत्म-सम्मान की कमी को दर्शाते हैं। इस मामले पर डीएमके ने पूर्व मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है।
डीएमके ने एआईएडीएमके और भाजपा के गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने इसे नॉनसेंस डेवलपमेंट अलायंस कहा और आरोप लगाया कि यह गठबंधन महिलाओं के अधिकारों को कमतर समझता है।
पार्टी अब इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाने पर विचार कर रही है। इसमें मानहानि का मुकदमा और चुनाव आयोग से शिकायत करना शामिल है। थमिझाची थंगापांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्टालिन और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पेरियार और अन्नादुरई जैसे समाज सुधारकों की धरती है। यहां की जनता चुनाव में ऐसी राजनीति का करारा जवाब देगी।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन