सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four bighas of crops destroyed due to power line breakage

Noida News: बिजली की लाइन टूटने से चार बीघा फसल खाक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four bighas of crops destroyed due to power line breakage
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। मकनपुर खादर गांव में बुधवार रात 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर खेत में गिर गई। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की करीब 4 बीघा फसल जलकर राख हो गई। जबकि ग्रामीणों की तत्परता ने लगभग 13 बीघा फसल को बचा लिया। पीड़ित किसान ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित किसान सुनील शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके गांव के पास करीब 17 बीघा खेत हैं। जिसमें गेहूं की फसल पककर तैयार थी और कटाई का कार्य चल रहा था। क्षेत्र में बिजली की लाइन जर्जर हालत में थी। और इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed