सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Nadu polls Supporters gift guitar to TVK leader vijay thalapathy during his roadshow in Tirunelveli

Thalapathy Vijay: राेड शो के दौरान गिटार बजाते दिखे TVK नेता विजय, फैंस ने भर-भरकर दिए तोहफे; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 08 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu polls: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए थलापति विजय ने अपनी कमर कस ली है। आज साउथ सुपरस्टार थलापति ने तिरुनेलवेली में रोड शो किया। उस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें कई गिफ्ट दिए।

Tamil Nadu polls Supporters gift guitar to TVK leader vijay thalapathy during his roadshow in Tirunelveli
थलापति विजय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

विजय और उनकी पार्टी पहली बार चुनाव में उतर रही है। तमिलनाडु चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। तिरुनेलवेली में रोड शो के दौरान समर्थकों ने TVK नेता विजय थलापति को कई चीजे गिफ्ट में दी हैं। विजय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

चुनाव प्रचार की शुरुआत
विजय का चुनाव प्रचार जोरों से शुरू हो गया है। 8 अप्रैल 2026 को उन्होंने तिरुनेलवेली जिले में रोड शो निकाला। यह उनका चुनावी अभियान का एक बड़ा हिस्सा है। रोड शो के दौरान भारी भीड़ जुट गई और समर्थकों ने खूब उत्साह दिखाया। समर्थकों ने TVK नेता विजय को तीन खास तोहफे दिए- गिटार, धान और सेंगोल। 



सेंगोल एक पारंपरिक राजदंड, जो तमिलनाडु की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। ये तोहफे विजय के समर्थकों के प्यार और उत्साह को दिखाते हैं। सेंगोल पहले भी TVK की कुछ रैलियों में विजय को भेंट किया गया था, जैसे सलेम में।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीके पार्टी के लिए लड़ रहे हैं चुनाव 
तमिलनाडु के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता थलापति विजय अब राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। वे अपनी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के टिकट पर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 लड़ रहे हैं। उन्होंने खुद दो सीटों से चुनाव लड़ने का एलान किया है- चेन्नई की पेराम्बूर सीट और तिरुचिरापल्ली (त्रिची) पूर्व सीट से।

TVK पार्टी के बारे में
TVK पार्टी विजय ने शुरू की है और वे इसके अध्यक्ष हैं। पार्टी का चुनाव चिह्न सीटी (whistle) है। पार्टी ने फैसला किया है कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी बड़े दल जैसे DMK, AIADMK या BJP के साथ गठबंधन नहीं करेगी। विजय का कहना है कि वे तमिलनाडु के लोगों की समस्याओं को हल करने और अच्छी राजनीति लाने के लिए मैदान में हैं।

आखिर कब रिलीज होगी 'जन नायकन' 
'जन नायकन' थलापति विजय की बहुचर्चित राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जो उनके अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म सेंसर बोर्ड के विवादों और 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज में देरी के कारण खबरों में बनी हुई है। फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है।

'जन नायकन' में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। अगर सब कुछ सही रहा तो 24 या 30 अप्रैल को थलापति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


यह भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माई लव...'..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed