{"_id":"69d516b19675a5a0df0ac565","slug":"storm-in-moradabad-trees-and-poles-topple-e-rickshaws-and-cars-damaged-traffic-and-power-supply-disrupted-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में आंधी-तूफान: पेड़ और खंभे गिरे, ई रिक्शा-कारें क्षतिग्रस्त, यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में आंधी-तूफान: पेड़ और खंभे गिरे, ई रिक्शा-कारें क्षतिग्रस्त, यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद में आंधी के बीच कई पेड़ गिर गए। इससे बिजली के पोल टूटकर वाहनों पर गिर गए। बारिश के चलते तापमान गिर गया है।
मुरादाबाद में ई रिक्शा और कारों में गिरे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद में आए अचानक आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते मानसरोवर और शास्त्री नगर कॉलोनी में कई पेड़ गिर गए। इनकी चपेट में आकर कुछ कारें और बैटरी रिक्शा दब गए।
Trending Videos
तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे इलाके की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं, दिल्ली रोड पर बारिश के बीच राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें हालात को सामान्य करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन