{"_id":"69d5d77ca0685963510e875e","slug":"manoj-abduction-story-auto-rickshaw-driver-and-children-kidnapped-with-meticulous-planning-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक के अपहरण की कहानी: पूरी प्लानिंग के साथ किया मनोज और दो बच्चों का अपहरण, तीन दिनों तक की गई थी रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक के अपहरण की कहानी: पूरी प्लानिंग के साथ किया मनोज और दो बच्चों का अपहरण, तीन दिनों तक की गई थी रेकी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:12 PM IST
सार
गुरुग्राम से किए पिता और दो बच्चों के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ ऑटो चालक और बच्चों का अपहरण किया था। मनमोहन ने बरेली से जानकारों को बुलाया था। ये जानकार तीन से चार दिन गुरुग्राम में रुके थे।
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल की शाम को मनमोहन ने ऑटो चालक मनोज व उसके दोनों बेटों का अपहरण पूरी प्लानिंग के साथ किया था। मनमोहन (मृतक) ने वारदात के तीन-चार दिन पहले ही बरेली से अपने तीन जानकारों को बुलाया था।
वे गुरुग्राम में ही रूके हुए थे। मनमोहन की प्लानिंग के अनुसार 4 अप्रैल की शाम करीब 7.30 बजे मंदिर जाने के बहाने एक जानकार के माध्यम से ऑटाे बुक किया गया था।
Trending Videos
2 of 13
मनोज के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम के समय करीब 7.30 बजे मनोज अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर गया था, ताकि वे भी मंदिर में घूम सकें। उसने अपनी पत्नी पूजा को जल्दी वापस लौटने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि करीब 8 बजे मनोज व उसके दोनों नाबालिग बच्चों का अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
हिरासत में लिया गया नत्थूलाल। मृत आरोपी मनमोहन का पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि मंदिर जाने के बाद मनमोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज का अपहरण किया। दोनों बच्चे भी साथ होने के कारण उनको भी गाड़ी में बैठा लिया था। पहले तीनों को एक साथ गाड़ी में बैठाया था।
4 of 13
पीड़ित मनोज और उसकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उत्तर प्रदेश में पहुंचने के बाद मनोज को बच्चों से अलग कर दिया और उसे मनमोहन के पिता नत्थूलाल के फरीदपुर स्थित मकान में बंधक बना लिया था। बच्चों को दिल्ली की ओर लेकर आ रहे थे तो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मनमोहन व अन्य दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चे भी घायल हुए।
विज्ञापन
5 of 13
पीड़ित मनोज
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद तलाश में जुटी थी पुलिस
मनोज की पत्नी पूजा ने जब डीएलएफ फेज-1 थाने में पति व बच्चों के अपहरण होने संबंधी जानकारी दी तो पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई थी। 4 अप्रैल की शाम को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मनोज व दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।