{"_id":"69d564c9b979826ea307203c","slug":"department-strict-on-arrangement-of-sanitary-napkins-sought-report-from-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84236-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था पर विभाग सख्त, स्कूलों से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था पर विभाग सख्त, स्कूलों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर शिक्षा विभाग अब और सख्त हो गया है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों से सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता और वितरण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग ने स्कूलों में लगी सेनेटरी नैपकिन मशीनों की स्थिति और उनके उपयोग की जानकारी रिपोर्ट में शामिल करने को कहा है। इसके साथ सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता समेत जानकारी मांगी है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल में मशीनें खराब पाई जाती हैं या नैपकिन की कमी सामने आती है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन को तुरंत उसे ठीक करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर छात्रा को जरूरत के समय आसानी से सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध हो सके और उन्हें स्वच्छता से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
वर्जन
सभी स्कूलों से सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता, मांग और वितरण से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके। साथ ही लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।- इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी
Trending Videos