{"_id":"69d62a68f8e6ac2b5d0db268","slug":"dust-in-manesar-sector-79-troubles-residents-putting-the-health-of-children-and-the-elderly-at-risk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84318-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर सेक्टर 79 में धूल से लोग परेशान, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर सेक्टर 79 में धूल से लोग परेशान, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत खतरे में
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के सेक्टर-79 में सड़कों से उड़ती धूल के कारण सोसाइटी में रहने वाले करीब आठ हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्यों के दौरान नियमों का पालन नहीं हो रहा है और सफाई अनियमित है।
लोगों ने बताया कि दो रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र और भारी निर्माण कार्यों के कारण धूल बढ़ गई है। कच्चे माल ले जाने वाले ट्रक ढके नहीं होते और नगर निगम सड़कों की सफाई नियमित नहीं करता। गोदरेज 101 के आरडब्ल्यूए महासचिव सुमित कुमार ने बताया कि बालकनी पर भी धूल जम जाती है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। नगर निगम की तरफ से अब तक इलाके में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
निवासी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। चेतना रावत ने बताया कि सफाई अनियमित और सतही है, जिससे धूल लगातार बनी रहती है। उन्होंने बताया कि लगातार निगरानी और सफाई न होने पर पूरे सेक्टर की हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। प्रदूषित हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
Trending Videos