सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teenager Stabbed to Death in Ghaziabad While Playing Video Games

'वीडियो गेम' खेलने गए किशोर को मिली मौत: खेल के दौरान पेट में घोंपा चाकू, वहीं गिरा लड़का और थम गईं सांसें

संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर को फैजान वीडियो खेल खेलने गया था, जहां कुछ युवकों से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान फैजान के पेट में चाकू से हमला किया गया।

Teenager Stabbed to Death in Ghaziabad While Playing Video Games
चाकू से वारकर किशोर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के नाईपूरा कॉलोनी में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए झगड़े के बाद 16 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकू लगने से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मोटर पर पहुंची।

Trending Videos

मूल रूप से फिरोजाबाद में रहने वाले नईम पत्नी जैनब पांच बच्चों के साथ लोनी के आर्य नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। नईम मजदूरी करता है। उनका बेटा फैजान (16) बुधवार दोपहर को नाईपुरा कॉलोनी स्थित वीडियो गेम खेलने गया था। वीडियो गेम खेलने के दौरान यहां कॉलोनी के रहने वाले कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। झगड़ें के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान फैजान के पेट में चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू लगने से फैजान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल फैजान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। भारत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल में फैजान को मृत घोषित कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed