सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanliness drive was carried out under the campaign 'Village Chalo, Basti Chalo'.

Gurugram News: गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive was carried out under the campaign 'Village Chalo, Basti Chalo'.
विज्ञापन
- जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी बोले प्रत्येक मंडल में चलाया जाएगा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने शीतला मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। जिलाध्यक्ष ने विभिन्न लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के बाद त्यागी वरिष्ठ कार्यकर्ता राजनिर्भीक के निवास पर पहुंचे, जहां संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला सचिव गंगा सिंह नेगी, पार्षद रेखा सैनी, शीतला मंडल अध्यक्ष परिव्रत कटारिया, मंडल प्रभारी वेदप्रकाश सहित जिला एवं मंडल टीम के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed