सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tragedy Averted in Haridwar 21 People Stranded Due to Rising Water Levels in the Ganges

हरिद्वार में टली अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Apr 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।

Tragedy Averted in Haridwar 21 People Stranded Due to Rising Water Levels in the Ganges
टापू में फंसे लोगों को निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान में कुल 21 लोगों को सकुशल बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Trending Videos

Tragedy Averted in Haridwar 21 People Stranded Due to Rising Water Levels in the Ganges
टापू में फंसे लोगों को निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सप्तऋषि घाट पर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी और आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां फंसे 21 लोगों का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tragedy Averted in Haridwar 21 People Stranded Due to Rising Water Levels in the Ganges
टापू में फंसे लोगों को निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में भी गंगा के बीच बने टापू पर स्नान कर रहे श्रद्धालु अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए। तेज बहाव के कारण लोग टापू से बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि अपनी टीम, चेतक कर्मियों और जल पुलिस के साथ बोट एवं राहत उपकरणों के जरिए मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

इस अभियान में टापू पर फंसे 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी हैं। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed